फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted people after road hold up in kasganj

कासगंज में रोड होल्डअप की वारदात, बदमाशों ने कार सवारों से लाखों की नकदी, जेवरात लूटे

Tue, 12 Mar 2019 03:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
miscreants looted people after road hold up in kasganj
पीड़ित से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र में नहर के समीप बदमाशों ने सोमवार की रात रोड होल्डअप की वारदात को अंजाम दिया। सड़क पर नुकीली पटरियां डालकर दो बोलेरो को पंक्चर कर दिया और महिलाओं एवं नवविवाहिता से लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। 
विज्ञापन


बदमाशों ने पुरुषों के साथ मारपीट कर लगभग दो लाख रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने बोलेरो सवारों से मारपीट की। सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। एसपी ने एसओजी टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एटा जिले के गांव नगला अमर सिंह निवासी मुर्शीद पुत्र रसीद खां ने अपनी बहन शबीना की शादी 10 मार्च को अलीगढ़ जिले के गांव आरपुर निवासी जमील के साथ की थी। सोमवार को मुर्शीद अपने रिश्तेदारों के साथ बोलेरो कार से अपनी बहन की विदा कराने गांव आरपुर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात वो अपनी बहन को विदा कराकर परिजन लौट रहे थे। पटियाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा के समीप तकरीबन रात एक बजे नहर किनारे मार्ग पर बदमाशों ने नुकीली पटरियां डाल दीं। इनसे दोनों बोलेरो कार पंक्चर हो गईं और बदमाशों ने कारों को घेर लिया। 

दोनों कार रुकते ही बदमाशों ने सबसे पहले महिलाओं को निशान पर लिया। महिलाओं से जेवरात छीनने लगे। जब महिलाओं ने विरोध किया तो बदमाश धमकाने लगे। बदमाशों ने दो महिलाओं की गोद से मासूम बच्चों को छीन लिया और उन्हें उलटा लटकाकर नहर में फेंकने की धमकी दी। 

मासूमों की जान पर बन आई तो महिला बेबस हो गईं और अपने जेवरात बदमाशों को दे दिए। मुर्शीद के बहनोई मुखतीश और वसीम से बदमाशों ने 80 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने बोलेरो सवारों की जमकर धुनाई की। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। 

सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर रातभर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार सुबह एसपी अशोक कुमार शुक्ल एसओजी टीम और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।

एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी गईं हैं। घटना के खुलासे के लिए टीमों ने काम शुरू कर दिया है। जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed