{"_id":"5c5fe15fbdec22738004f4a1","slug":"miscreants-loot-gun-from-school-s-security-guard-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: कार सवार बदमाशों ने स्कूल के चौकीदार पर बोला हमला, बंदूक छीनकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद: कार सवार बदमाशों ने स्कूल के चौकीदार पर बोला हमला, बंदूक छीनकर फरार
Sun, 10 Feb 2019 02:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
थाने में पीड़ित चौकीदार
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र में असलहाधारी कार सवार बदमाशों ने एक विद्यालय के चौकीदार से उसकी डबल बैरल बंदूक छीन ली। उसे तमंचे की बट से घायल करके फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
विज्ञापन
घटना शनिवार की रात सिरसागंज के ग्राम खोड खेड़ा के पास हुई। सुभाष पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम जय माई एक विद्यालय में चौकीदार की नौकरी करता है। देर रात को सुभाष विद्यालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात था।
विज्ञापन
सुभाष के मुताबिक रात तकरीबन एक दो बजे के बाद कार सवार कुछ बदमाश आए। उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए सुभाष से डबल बैरल बंदूक छीन ली और फरार हो गए। घटना में वो घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल चौकीदार सुभाष ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।