फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants firing on lawyer in Agra

आगरा में सरेराह अधिवक्ता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार हमलावरों ने की वारदात

Sat, 19 Sep 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2020 12:09 AM IST
सार

  • आगरा में बाइक सवार हमलावरों ने अधिवक्ता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अधिवक्ता ने ठेल के पीछे छिपकर जान बचाई। 

विज्ञापन
miscreants firing on lawyer in Agra
घटनास्थल पर पड़ा खोखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में ऋषि मार्ग पर शुक्रवार शाम तकरीबन 4:45 बजे अधिवक्ता पर बाइक सवार हमलावरों ने हमला बोल दिया। उनको निशाना बनाते हुए एक के बाद एक चार गोलियां चलाईं। अधिवक्ता स्कूटर से घर जा रहे थे, जबकि हमलावर दो बाइक पर पांच थे।

विज्ञापन


अधिवक्ता ने स्कूटर रोक दिया। एक ठेल और टोरंट के बॉक्स के पीछे छिप गए। तब जान बच सकी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मौके से दो खोखे बरामद हुए। घटना के पीछे रंजिश बताई गई है। पुलिस जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन



12 बी, चाणक्यपुरी निवासी राम सारस्वत पुत्र सुरेश चंद्र सारस्वत तहसील में अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि वह स्कूटर पर तहसील से अपने घर लौट रहे थे। ऋषि मार्ग पर गार्गी अस्पताल से आगे निकलते ही उन्हें लगा कि दो बाइक पीछे चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राम कुछ समझ पाते, उससे पहले ही एक बाइक पर सवार दो हमलावरों में से एक ने पिस्टल से गोली चलाना शुरू कर दिया। पहली गोली उनके पास से निकल गई। उन्होंने किसी तरह अपना स्कूटर रोका। इसके बाद एक ठेल और टोरंट के बॉक्स के पीछे छिप गए। दस मीटर दूर से हमलावर तीन और गोली चलाने के बाद मानस नगर की तरफ भाग गए। 

मच गई अफरातफरी 

एमजी रोड-2 पर हर समय यातायात चलता रहता है। अचानक गोली चलने से अफरातफरी मच गई। वाहन भी रुक गए। बाद में पुलिस ने पहुंचकर आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह भी पहुंच गए। राम ने बताया कि हमलावरों ने हेलमेट लगाए थे। 

दो साल से चल रही रंजिश, मुकदमा वापसी का दबाव 

राम सारस्वत के भाई महेश सारस्वत ने बताया कि उनका घर शाहगंज में भी है। वर्ष 2018 में राम के ऊपर घर के पास हमला हुआ था। सिर पर प्रहार किया गया था। तब शाहगंज निवासी शाहिद वेग सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया। 

इसी मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इस बार भी हमले में शाहिद वेग, आसिफ वेग, सारिक, अनस और वीपी शामिल हैं। सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed