फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor couple horror Killing in agra

हॉरर किलिंग: आगरा में प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या, लड़की के मां-बाप सहित छह गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2019 09:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jun 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
Minor couple horror Killing in agra
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र में बुधवार रात प्रेमी युगल की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामला ऑनर किलिंग का है। दोनों के शव खेत में पड़े मिले। दोनों खेरागढ़ के गांव नगला गोरऊ के रहने वाले थे। हत्या का आरोप युवती के परिवारीजनों पर है। युवक के परिजन ने छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


गोरऊ के लोगों को गुरुवार सुबह विश्रामपुर में नाले के पास खेत में दोनों के शव पड़े दिखाई दिए। दोनों की गर्दन, सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। श्यामवीर तोमर (19) पुत्र मनिंद्र उर्फ मंगल सिंह के मुंह से झाग भी निकल रहे थे। पूजा (18) पुत्री मोहन सिंह का शव पास में ही पड़ा था। 
विज्ञापन


श्यामवीर धौलपुर में टेंपो चलाता था। उसके ताऊ ने पूजा के पिता मोहन लाल, भाई कमल, चाचा राम निवास मां मुनीशा देवी व परिवार के ही हरेंद्र और ओमवीर के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेरागढ़ थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि मोहन लाल और मुनीशा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। गिरफ्तार आरोपियों ने जुर्म कुबूल किया है।

पंचायत ने लगाई थी पाबंदी 

कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे। दोनों के बरामद होने पर युवती के गांव में पंचायत हुई। इसमें दोनों के मिलने जुलने पर पाबंदी लगाई गई लेकिन उन्होंने पंचायत का फरमान नहीं माना। पुलिस का कहना है कि इसी नाफरमानी से युवती के परिवारीजन गुस्से में थे। 

एफआईआर में यह भी बताया गया है कि श्यामवीर घर पर सो रहा था। उसे युवती के परिवारीजनों ने फोन कर बुलाया। इसके बाद दोनों की हत्या कर दी गई। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंच गई थी। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि यही लग रहा है कि प्रेमी युगल की हत्या युवती के परिवारीजनों ने की है। इसमें एक दो और भी लोग शामिल हो सकते हैं। एक लड़का मुख्य मुल्जिम हो सकता है। उसकी तलाश की जा रही है। प्रेमी युगल को साथ देखने के बाद उनकी हत्या की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed