फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medicine company director arrested for made counterfeit drug in agra

नकली दवा बनाने वाली कंपनी का निदेशक हरीबाबू गिरफ्तार, फिलिंग मशीन भी जब्त

Mon, 04 Feb 2019 12:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Feb 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
medicine company director arrested for made counterfeit drug in agra
arrested - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पुलिस ने नकली दवा बनाने के आरोपी हरीबाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ड्रग विभाग ने इसके गोदाम से सीरप फिलिंग मशीन और सीरप की खाली बोतल भी जब्त की है। 
विज्ञापन


ड्रग विभाग ने एसडीजी ड्रग्स फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हरीबाबू के श्री दीक्षा बांके बिहारी धाम, सिकंदरा स्थित फर्म के ऑफिस-गोदाम पर छापा मारा था। यहां से टीम ने पैकिंग मशीन, सीरप-टैबलेट के लेबल समेत दो लाख रुपये की दवाएं जब्त की थी। लेबल पर निर्माता का नाम पोलो फार्मा हिमाचल प्रदेश लिखा हुआ था। 
विज्ञापन


रविवार को सहायक आयुक्त औषधि के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर इसके ऑफिस पर गए। सील खोली और इसमें बच्चों के सीरप की खाली बोतल, सीरप फिलिंग मशीन और लेबल मिले। पुलिस भी पहुंची और निदेशक हरीबाबू को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरा एसओ का कहना है कि हरीबाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। सहायक आयुक्त औषधि शिवशरण सिंह ने बताया कि नकली दवाएं, सीरप बनाता है। मशीन, दवाएं जब्त की हैं। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed