फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura two man murdered in firing

मथुरा के शेरगढ़ में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत

Thu, 11 Jan 2018 10:03 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 11 Jan 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
mathura two man murdered in firing
फायरिंग
मथुरा में थाना शेरगढ़ क्षेत्र का गांव सेही बुधवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जमीन विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश में दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। 
विज्ञापन


यह सनसनीखेज हत्याकांड मथुरा मुख्यालय से 29 किलोमीटर दूर (दिल्ली की तरफ) थाना शेरगढ़ के गांव सेही में हुआ। सेही निवासी दयौली (70) पुत्र टुंडा और उनका भतीजा अमर सिंह (55) पुत्र प्यारे घर के बाहर बैठे हुए थे। 
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर 2:30 बजे एक बोलेरो इनके घर के बाहर आकर रुकी और उसमें बैठे लोगों ने चाचा-भतीजे को निशाना बनाते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दी। 

दयौली के पांच गोलियां लगीं जबकि अमर सिंह के तीन गोलियां लगी हैं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इनके परिवार का युवक कल्लू उर्फ एदल घायल हो गया। घर के बाहर बंधी भैंस के भी गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई। हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस हत्याकांड के पीछे खादर में जमीन को लेकर दो गुटों के बीच चल रही रंजिश बताई जा रही है। 

इस रंजिश में 12 सितंबर को मांट थाना क्षेत्र के खादर में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी स्वप्निल ममगाई, एसपी देहात आदित्य शुक्ला मौके पर पहुंचे। जो लोग इस हत्याकांड में शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed