{"_id":"5c5fcf54bdec224be317ed9a","slug":"mathura-police-revealed-two-people-burned-alive-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुद को मरा साबित करने के लिए दो लोगों को जिंदा जलाया, 3.20 करोड़ के लिए खेला 'मौत का खेल'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को मरा साबित करने के लिए दो लोगों को जिंदा जलाया, 3.20 करोड़ के लिए खेला 'मौत का खेल'
Sun, 10 Feb 2019 12:44 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
इसी कार में मिली थीं जली लाशें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन करोड़ से ज्यादा की बीमा राशि हड़पने के लिए हरियाणा के दो युवकों ने मौत का खौफनाक खेल खेला। अपने गांव के दो युवकों को पहले शराब पिलाई और फिर उन्हें कार में बंदकर जिंदा जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों गायब हो गए।
मथुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज घटना का खुलासा किया है। साथ ही बरसाना-छाता मार्ग पर ईको में जले मिले शवों की गुत्थी भी सुलझ गई है। दोनों शव कुंवरपाल और लेखन के थे। दोनों लालाराम और रोहताश ने जिंदा जलाकर मार डाला था।
छह फरवरी की रात वारदात को अंजाम दिया गया। सात फरवरी की सुबह बरसाना-छाता मार्ग पर ईको गाड़ी में दो लाशें जली मिलीं। पहले तो पुलिस इसे हादसा मान रही थी, लेकिन लालाराम और रोहताश के बारे में जानकारी जुटाई तो पूरा मामला सामने आ गया।

यह है पूरा मामला
घटनाक्रम के मुताबिक पलवल के थाना हथीन के गांव मंडकौला निवासी लालाराम (35) पुत्र झम्मन लाल और रोहताश (34) पुत्र बुद्धि ईको कार लेकर छह फरवरी को घर से निकले थे। इनके साथ गांव के ही लेखन (38) पुत्र राम सिंह और कुंवरपाल (40) पुत्र गंगासहाय भी थे।
जब लालाराम और रोहताश घर नहीं पहुंचे और परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं हो सका था तो लालाराम के बड़े भाई चिरंजीलाल ने थाना हथीन में मुकदमा दर्ज कराया। उधर, बरसाना-छाता मार्ग पर कार में दो लोगों के शव मिले थे। हालांकि उस वक्त दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लालाराम और रोहताश ने हाल ही में 3 करोड़ 20 लाख रुपये का बीमा कराया था। यहीं से मामले में नया मोड़ आ गया। दोनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाए गए। रविवार को पुलिस ने लालाराम को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

3.20 करोड़ हड़पने के लिए रची साजिश
पुलिस के मुताबिक लालाराम और रोहताश ने अलग-अलग बीमों की 3 करोड़ 20 लाख रकम को हड़पने के लिए साजिश रची थी। खुद को मरा साबित करने दोनों ने कुंवरपाल और लेखन को जिंदा जलाकर मारा डाला। वारदात से पहले दोनों को खूब शराब पिलाई गई।
नशे में धुत कुंवरपाल और लेखन को ईको में बैठा दिया गया। इसके बाद गाड़ी में सीएनजी लीक करके आग लगा दी गई थी। वारदात के बाद लालाराम और रोहताश गायब हो गए। इनमें पुलिस ने लालाराम को गिरफ्तार कर लिया है। रोहताश की तलाश कर रही है।