फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura crime branch report gives clean chit to bjp workers

फतेहपुरसीकरी बवालः भाजपाइयों ने डकैती डाली न किया जानलेवा हमला

Mon, 01 May 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 01 May 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
mathura crime branch report gives clean chit to bjp workers
बजरंग दल का थाने में उपद्रव - फोटो : SELF
आगरा के थाना सदर एवं फतेहपुर सीकरी में हुए बवाल में फंसे भाजपाइयों के खिलाफ लगी संगीन धाराएं 307 और 395 को हटाने के लिए न्यायालय में मथुरा क्राइम ब्रांच ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट दोनों स्थानों पर क्राइम ब्रांच द्वारा की गई पूछताछ एवं लोगों के बयानों पर मिले साक्ष्यों के आधार पर दी गई है।
विज्ञापन


आगरा के थाना सदर में बवाल में 32 नामजद एवं 100-150 अज्ञात और फतेहपुर सीकरी में पांच नामजद व 100-150 अज्ञातों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदम दर्ज किया गया था। इन बवालों में भाजपाइयों को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा था। डीआईजी महेश मिश्रा के निर्देश के बाद मथुरा क्राइम ब्रांच को 26 अप्रैल को जांच सौंपी गई। थाना सदर मामले के जांच अधिकारी रघुराज सिंह एवं फतेहपुर सीकरी के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार बनाए गए। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम आगरा में डेरा डाले रही। क्राइम ब्रांच ने दुकानदारों एवं लोगों से पूछताछ करके बयान लिए। इसके अलावा बवाल में घायल दरोगा एवं पुलिसकर्मी से भी पूछताछ की। सोमवार को क्राइम ब्रांच के दोनों अफसरों ने अलग-अलग कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंपी। थाना सदर बवाल की जांच कर रहे रघुराज सिंह ने अपनी रिपोर्ट में धारा 395 और 307 को सही नहीं पाया। रिपोर्ट एंटी डकैती कोर्ट में सौंपी है। फतेहपुर सीकरी बवाल की जांच कर रहे प्रदीप कुमार ने आगरा न्यायालय में दी गई रिपोर्ट में धारा 307 हटाने जाने की वकालत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed