फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married Woman Killed In Love Affair Crime News

कासगंजः महिला की हत्या से सनसनी, ससुरालीजन फरार, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Sun, 20 Sep 2020 04:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 20 Sep 2020 04:30 PM IST
सार

पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पति सुरेंद्र सिंह, देवर गीतम सिंह, देवरानी अनीता देवी, सास कुसमा देवी और ससुर फूल सिंह उनकी बेटी का शोषण करते थे और शनिवार की रात सुरालीजनों ने मिलकर हत्या कर दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या और शोषण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ससुरालीजन फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Married Woman Killed In Love Affair Crime News
शशिलता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जनपद के सोरों थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रह्लादपुर में महिला का शव रविवार सुबह चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या और शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। ससुरालीजन फरार हो गए हैं। घटना गांव प्रह्लादपुर की है। गांव की शशिकुमारी (33) पत्नी सुरेंद्र सिंह का शव रविवार सुबह छह बजे चारपाई पर मिला। बच्चों ने जब मां का शव चारपाई पर देखा तो रोने बिलखने लगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मैनपुरीः बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या से सनसनी, मौके पर पहुंचे एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की जानकारी सोरों कोतवाली प्रभारी रविंद्र बहादुर को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों से घटना की जानकारी ली तो पता चला कि शनिवार रात पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पति घर से गायब था। महिला के सिर पर गंभीर चोट थी। जिससे स्पष्ट हो रहा था कि धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या की गई है। 

मृतका के मायके वाले भी आ गए। पिता फिरोजाबाद के गांव नगला दौसा निवासी मेहताब सिंह ने ससुरालीजनों पर पति सुरेंद्र सिंह व ससुरालीजनों पर आए दिन शोषण का आरोप लगाया। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पति सुरेंद्र सिंह, देवर गीतम सिंह, देवरानी अनीता देवी, सास कुसमा देवी और ससुर फूल सिंह उनकी बेटी का शोषण करते थे और शनिवार की रात ससुरालीजनों ने मिलकर हत्या कर दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या और शोषण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ससुरालीजन फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

तरह तरह की थी चर्चा
महिला की हत्या को लेकर गांव प्रह्लादपुर में तरह तरह की चर्चाएं थीं। कोई अवैध संबंधों का मामला बता रहा था तो कोई हत्या का अन्य कारण बता रहा था। पुलिस ने हत्या का सही कारण जानने के लिए कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

मां चली गई, पिता फरार है
महिला शशिकुमारी के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी आठ साल की रोशनी और छोटा बेटा छह साल का मयंक है। इन दोनों का रो रोकर बुरा हाल है। क्योंकि मां बाप का प्यार बिछड़ गया है। मां की मौत हो गई और पिता हत्या के आरोप में फरार है।

पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या के कारण की जांच की जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है- आरके तिवारी, सीओ सिटी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed