फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man take money from atm by doing fraud

एटीएम के प्रयोग में नहीं लें अनजान की मदद, वरना होगा ये

Wed, 28 Jun 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 28 Jun 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
man take money from atm by doing fraud
demo pic
शाहगंज के अर्जुन नगर में कैश डिपोजिट कियोस्क में रुपये जमा करने पहुंचे सी-3, शांतिकुंज द्वितीय, अर्जुन नगर निवासी रिटायर्ड सूबेदार शिवचरन सिंह सिकरवार को मदद के बहाने एक युवक ने 1.29 लाख का चूना लगा दिया। युवक  सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। साइबर क्राइम सेल जांच कर रही है। उसके पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शिवचरन पांच अप्रैल को अर्जुन नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के कियोस्क में एक लाख रुपये जमा करने गए थे। केबिन में एक युवक से मदद मांगी। युवक ने मौका पाकर एटीएम कार्ड बदल दिया। 13 अप्रैल को शिवचरन एक बार फिर कियोस्क में 1.30 लाख रुपये जमा करने गए। उन्हें अपने खाते से रुपये भी निकालने थे। 
विज्ञापन


इसके लिए बैंक पहुंचे तो पता चला कि पांच अप्रैल को 40 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। 13 अप्रैल को 89 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने एटीएम कार्ड चेक किया तो वह किसी तनु अग्रवाल का था। इस पर बैंक कर्मियों से शिकायत की। उन्होंने बताया कि खाते से आनलाइन शापिंग और एटीएम से रकम निकाली गई है। पुलिस से शिकायत की। थाना शाहगंज में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम सेल के मुताबिक, एटीएम से पैसा निकालने जाएं या फिर कियोस्क में रकम जमा करनी हो तो भी किसी अंजान व्यक्ति की मदद न लें। अपना पासवर्ड किसी को भी न बताएं। केबिन में एक से अधिक व्यक्ति के होने पर बैंक या गार्ड से शिकायत करें। अगर, गार्ड नहीं है तो उस एटीएम से लेन-देन करने से बचें। शहर के कई एटीएम पर मदद के बहाने लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर कई बार वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed