{"_id":"5c06c1ccbdec2241ba2c72f7","slug":"man-shot-dead-by-miscreants-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: मामूली बात से नाराज होकर बदमाशों बरसाई गोलियां, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनपुरी: मामूली बात से नाराज होकर बदमाशों बरसाई गोलियां, एक की मौत
ब्यूरो न्यूज, अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मैनपुरी जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। मंगलवार देर रात भोगांव कस्बे में बेवर चुंगी के पास स्थित शराब के ठेके पर विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक का नाम मोहम्मद आसिफ पुत्र जान मोहम्मद निवासी चमनगंज बेवर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक अपने दोस्तों के साथ मैनपुरी से फिल्म देखने के बाद घर लौट रहा था। भोगांव में शराब के ठेके पर मृतक और उसके दोस्तों का कार सवार लोगों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद के बाद कार में सवार युवकों ने फायरिंग कर दी, जिससे मोहम्मद आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ ही एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ मृतक के परिवारिजनों को सूचना दी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन