फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man raped minor girl in agra

गोलगप्पे खिलाने के बहाने बालिका को ले गया ऐसी जगह, किया दुष्कर्म

Mon, 20 Nov 2017 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 20 Nov 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
man raped minor girl in agra
minor rape
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार को 12 साल की बालिका के साथ पड़ोसी महिला के मुंह बोले भांजे ने दुष्कर्म किया। बालिका के घरवालों ने महिला और युवक को पकड़कर पिटाई लगाकर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी बालिका को रविवार दोपहर दो बजे पड़ोस की महिला टाकीज में फिल्म दिखाने के लिए साथ ले गई थी। महिला का मुंह बोला भांजा भी साथ में था। शाम तकरीबन सात बजे तीनों लौटकर आए। इसके बाद महिला ने युवक के साथ बालिका को गोलगप्पे खिलाने के लिए भेज दिया, उन्हें दस रुपये भी दे दिए। 
विज्ञापन


युवक बालिका को बहाने से थाना एत्माद्दौला के पीछे मैदान की झाड़ियों में लेकर चला गया, जहां पर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने शिकायत की बात कही। इस पर उसे दस रुपये पकड़ा दिए। उधर, घरवाले बालिका की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को पीटा

रात में बालिका घर पहुंची तो उसकी तबियत खराब थी। इस पर घरवालों ने उससे पूछताछ की, उसने घटना की जानकारी दी। इस पर घरवालों ने पड़ोसी महिला को घर से पकड़कर पिटाई लगा दी। 

इसके बाद महिला की मदद से भांजे को बुला लिया। बाद में उसकी पिटाई लगाई। दोनों को थाना पर लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजा। पीड़ित परिवारीजनों ने तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed