फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man murdered and body found in farm

बाजरे के खेत में बोरा पड़ा देख चकराए लोग, पुलिस ने खोलकर देखा तो उड़ गए होश

Tue, 15 Oct 2019 12:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Oct 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
man murdered and body found in farm
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में दक्षिणी बाईपास पर स्थित शहीद मोहन सिंह पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम बाजरे के खेत में एक व्यक्ति का शव प्लास्टिक के बोरे में मिला। शव देखकर लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शव कई दिन पुराना लग रहा है।  
विज्ञापन


थाना मलपुरा के गांव सिरौली निवासी गयाप्रसाद का खेत दक्षिणी बाईपास के किनारे स्थित है। खेत में बाजरे की फसल है। सोमवार की सुबह उन्होंने बाजरे की फसल को कटवाया था। शाम करीब छह बजे वो फिर से खेत पर गए। वहां पर उन्हें खेत में पडे़ प्लास्टिक के बोरे से दुर्गंध महसूस हुई। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंची। पुलिस ने प्लास्टिक के बोरे को खोलकर देखा, तो अधेड़ व्यक्ति का शव था। खेत में शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि सड़क से खेत तक खींचे जाने के निशान भी बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जताई है कि किसी ने हत्या कर शव यहां खेत में फेंका है। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव ने बताया है कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष होगी। शव कई दिन पुराना लग रहा है। पहचान कराने का प्रयास हो रहा है। शनाख्त के बाद ही घटना की असलियत का पता चलेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed