फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man murder by her wife in kasganj

रुपयों के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति को सुला दिया मौत की नींद

Sat, 12 Aug 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज Updated Sat, 12 Aug 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
man murder by her wife in kasganj
हत्या - फोटो : DEMO Pics
12 दिन पूर्व सिढ़पुरा थाने के नगला टपुआ में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके बहनोई के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिए हैं। हालांकि महिला का प्रेमी और उसका बहनोई फरार हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिढ़पुरा के नगला टपुआ निवासी महेंद्र सिंह पुत्र अनार सिंह एक अगस्त को लापता हो गया था। चार अगस्त को मनौनी के एक खेत में बोरे में बंद उसका शव पुलिस ने बरामद किया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच में अवैध संबंधों की बात सामने आई। 
विज्ञापन


एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महेंद्र सिंह की पत्नी ऊषा देवी के गांव के ही युवक अजेंद्र सिंह से अवैध संबंध थे। प्रेमी अजेंद्र एवं उसके बहनोई अमर सिंह के साथ ऊषा ने मिलकर महेंद्र की हत्या कर दी। युवक के गले पर दरांती एवं खुरपी से प्रहार किए गए थे। हत्या के बाद शव को मनौनी में एक खेत में बोरे में बंद कर फेंक दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी ऊषा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में ऊषा ने बताया कि उसका पति महेंद्र शराब पीने का आदी था और उसने 31 जुलाई को ही अपने खेत का बैनामा सोने लाल को किया था। पैसा आने के बाद ऊषा को पैसा बर्बाद होने की आशंका था, जिसके चलते उसकी हत्या की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्यारोपी प्रेमी अजेंद्र एवं उसका बहनोई अमर सिंह फरार हैं। दोनों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed