फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man in mathura became cruel killer in love

जिसने कभी ऊंची आवाज में बात नहीं की वो इसलिए बन गया खूंखार कातिल

Tue, 08 Aug 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 08 Aug 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
man in mathura became cruel killer in love
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में एक प्रधानाध्यापिका की हत्या की अनकही कहानी सामने आ रही है। उसके कमरे में मिले एक पत्र में वो सबकुछ लिखा है जो एक हताश प्रेमी कह सकता है। हालांकि पूरी कहानी का सच अभी सामने आना बाकी है।
विज्ञापन


बता दें कि जिस कमरे में मथुरा के स्कूल की प्रधानाध्यापिका अनीषा का कत्ल किया गया वहां पुलिस को एक पत्र भी मिला है। यह इंद्राज का लिखा बताया जा रहा है। इस पत्र में इंद्राज ने 2011 से लेकर 2017 तक की पूरी प्रेम कहानी का जिक्र किया है। किस तरह से अनीषा उसकी जिंदगी में आई और कैसे दोनों ने विवाह किया। किस तरह दोनों के बीच रिश्ते बिगड़े और कैसे वह कातिल बन गया।
विज्ञापन


इंद्राज ने पत्र में लिखा कि पांच जनवरी 2011 को अनीषा उसकी जिंदगी में आई थी। दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे। एक पल भी दोनों एक दूसरे से अलग रह नहीं पाते थे। 2014 में उसने अनीषा से विवाह कर लिया। 2016 में जमीन बेचकर अनीषा की थाना फरह क्षेत्र के गांव बेरी में कृषक जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापिका की नौकरी लगवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब दोनों के बीच आ गया 'वो'

पत्र में बताया कि नौ अप्रैल 2017 को इंद्राज पढ़ने के लिए इलाहाबाद चला गया। इसी बीच अनीषा का अखिलेश नाम के एक युवक से अफेयर हो गया। चार जुलाई 2017 को अनीषा ने फोन पर कहा कि अब मैं तुम्हारी जिंदगी से जा रही हूं। इलाहाबाद से लौटने के बाद जब अनीषा से पूछा तो कारण नहीं बताया। 

बार-बार अनीषा उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करती थी। अंतिम लाइन में इंद्राज ने लिखा है कि वह ऊंची आवाज में किसी से बात नहीं करता था, पर अनीषा ने उसे हत्यारा बना दिया। पूरी जानकारी अनीषा के मोबाइल में है। अगर पुलिस अनीषा का मोबाइल  बारीकी के साथ चेक करे तो पूरा खुलासा हो सकता है। 

कोतवाल डीएन मिश्रा का कहना है कि पत्र की जांच की जा रही है। हैंडराइटिंग एक्सपर्ट को भी पत्र दिखाया जाएगा। अनीषा को मोबाइल पुलिस के पास है उसकी भी जांच की जाएगी। कमरे से जो साक्ष्य मिले हैं उन सभी को जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है।

चेहरे पर चाकू से 50 से ज्यादा वार

अनीषा का चेहरा पूरी तरह से बिगाड़ दिया गया है। चेहरे पर किसी भारी चीज से 50 से भी ज्यादा वार किए गए हैं। गले से लेकर सिर तक ही चोटों के निशान हैं। बाकी शरीर पर कहीं कोई जख्म नहीं है। सोमवार को दो डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।

रविवार की देर रात को ही पुलिस ने अनीषा का शव वेस्ट प्रताप नगर में स्थित मकान से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। सुबह तक अनीषा के घर वाले भी चित्रकूट के गांव महाराजपुर से आ गए थे। 

दो डाक्टरों के पैनल ने दोपहर को तीन बजे पोस्टमार्टम किया। अनीषा का चेहरा पूरी तरह से बिगाड़ दिया गया है। सिर पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। ऊपर के सभी दांत और नाक की हड्डी भी टूटी हैं। दोनों आंखें भी फोड़ दी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हत्यारे ने 50 से ज्यादा वार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed