{"_id":"5cb180bbbdec221418354f01","slug":"man-die-after-throat-slit-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर फल विक्रेता की हत्या, घर में चारपाई पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला रेतकर फल विक्रेता की हत्या, घर में चारपाई पर पड़ा मिला शव
Sat, 13 Apr 2019 11:54 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से जुटाई जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक फल विक्रेता की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मृतक की पत्नी और बेटी के आने पर हुई। एक परिचित व्यक्ति पर हत्या का शक जताया गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सराय बेगा निवासी राम सिंह उर्फ सिंधी (50) पुत्र पूरन सिंह आरटीओ ऑफिस के बाहर फल की ठेल लगाते थे। परिजनों ने बताया कि वो पांच महीने से बीमार थे। इस कारण ठेल नहीं लगा पा रहे थे। शुक्रवार सुबह पत्नी रामबेटी और छोटी बेटी हेमलता नर्सरी में काम करने चली गई।
दोपहर एक बजे खाना खाने आईं। राम सिंह चारपाई पर थे। तीनों ने खाना खाया। इसके बाद राम सिंह की पत्नी और बेटी फिर से काम पर चली गईं। शाम को साढ़े पांच बजे आईं। चारपाई पर राम सिंह लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। गला रेतने और एक हाथ पर चोट के निशान था।

अस्पताल में तोड़ा दम
मगर, उनकी सांसें चल रहीं थीं। इस पर दोनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस नजदीक के अस्पताल में ले गई। गंभीर हालत होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में रेफर कर दिया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बेटी हेमलता ने बताया कि बाड़ी, धौलपुर निवासी दिनेश का उनके घर आना-जाना था। वो उनके एक रिश्तेदार का परिचित है। घायलावस्था में पिता ने दिनेश का नाम लिया है। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि दिनेश के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिनेश काफी समय से घर आ रहा था। उसने राम सिंह की पत्नी रामबेटी की नौकरी एक कंपनी में लगवाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए एक सीडी और कंपनी की जानकारी के कागजात भी दिखाए थे। मगर, नौकरी अब तक नहीं लगवा सका था।