फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man arrested in mathura using fake name plate of anti corruption team

गाड़ी पर एंटी करप्शन की प्लेट लगाकर बीयर शॉप में करने गए वसूली

Wed, 12 Jul 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 12 Jul 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
man arrested in mathura using fake name plate of anti corruption team
गिरफ्तार - फोटो : file photo
पुलिस ने बुधवार को शेरगढ़ से एंट्री करप्शन की टीम बनकर लोगों को ठगने वाले गैंग को दबोच लिया। यह गैंग सफेद रंग की बोलेरो से बीयर शॉप पर पहुंचा था। पैसे ऐंठने के लिए सेल्समैन को धमका रहा था। पुलिस ने जो बोलेरो जब्त की है उस पर एंटीकरप्शन की प्लेट लगी थी। 
विज्ञापन

 
बुधवार दोपहर को थाना शेरगढ़ के पटेल चौराहे पर सफेद रंग की बोलेरो से चार युवक उतरे और सीधे बीयर शॉप पर पहुंचे। सेल्समैन से बोले, हम एंटी करप्शन वाले हैं, हमें सूचना मिल रही है कि बीयर अधिक दाम में बेची जा रही है। 
विज्ञापन


इतना कहने के बाद सेल्समैन को धमकाने लगे। युवकों का सेल्समैन से विवाद होने पर किसी ने शेरगढ़ पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही  खुद को एंटी करप्शन से बताने वाले पांचों युवकों की पोल खुल गई। पुलिस ने उनको पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रवीन सिंह मान ने बताया कि पकड़े गए थाना नौहझील के गांव मनीगढ़ी निवासी रामपाल सिंह पुत्र मान सिंह, पवन कुमार पुत्र दीवान सिंह, रामबाबू पुत्र रंजीत सिंह, सत्यवीर पुत्र लेखराज एवं पवन कुमार पुत्र अमर सिंह हैं। 


बरामद बोलेरो गाड़ी पर एंटी करप्शन लिखा हुआ। गाड़ी में कुछ आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। बीयर शॉप के सेल्समैन ने कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने पांचों युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed