{"_id":"5d98b28f8ebc3e014f25e975","slug":"man-arrested-for-murder-of-his-wife-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गला दबाने के बाद ईंट से कूचकर पत्नी की हत्या, वारदात के बाद कुंडल बेचकर पी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गला दबाने के बाद ईंट से कूचकर पत्नी की हत्या, वारदात के बाद कुंडल बेचकर पी शराब
Sat, 05 Oct 2019 08:41 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Oct 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या का आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना फरिहा के नगला रंजीत निवासी महिला की हत्या उसके पति ने गला दबाने के बाद ईंट से कूचकर की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त ईंट सहित जैथरा में सुनार को बेचे गए कुंडल भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
एसपी देहात राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि जिला एटा थाना बागवाला के नरौर निवासी डौली पत्नी वृंदावन सिंह का शव उसके मायके नगला रंजीत से कुछ किलोमीटर दूर ईखू के जंगल में दो अक्तूबर को मिला था। हत्या में डौली के पति वृंदावन सिंह को नामजद किया गया था।
हत्याकांड के खुलासे के लिए सीओ जसराना ओपी सिंह, एसएचओ फरिहा जीपी सिंह फोर्स के साथ जुटे थे। सूचना पर पुलिस ने अवागढ़ रोड स्थित बसंत वैली स्कूल के पास हत्यारोपी वृंदावन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वृंदावन सिंह ने पत्नी डौली की हत्या करना स्वीकार लिया।
विज्ञापन
हत्या के बाद कानों से निकाले कुंडल
वृंदावन ने डौली की हत्या के बाद उसके कानों से सोने के कुंडल उतारकर जैथरा स्थित स्वर्णकार को 6800 रुपये में बेच दिए थे। उससे मिले रुपयों से उसने शराब पी थी। पुलिस ने स्वर्णकार को बेचे सोने के कुंडल भी बरामद कर लिए।

आरोपी ने बताया कि वो पत्नी डौली को उसके मायके से एक अक्तूबर को अपने घर नरौरी एटा ले गया था। यहां आकर डौली ने फिर मायके जाने की जिद की तो दोपहर को ही नरौरी से नगला रंजीत लेकर चल दिया। शाम को रास्ते में उसने डौली की हत्या कर दी।
डौली ने बेच दी थी साढे़ चार बीघा जमीन
वृंदावन सिंह ने बताया कि 2006 में परिवार के अनिरुद्ध उर्फ भूरे की हत्या में वो एवं उसके ताऊ का बेटा कैलाश जेल गए थे। 2016 में वो सजा काटने के बाद छूटे थे। इस दौरान उसके पिता झुन्नीलाल ने परिवार के चाचा की 11 बीघा जमीन डौली के नाम कर दी थी।
डौली ने इसमें से साढ़े चार बीघा जमीन बेचकर अपने पिता को साढ़े आठ लाख रुपये दे दिए थे। 2016 में वो जेल से छूटा तो उसने डौली से नरौरी एटा जाकर रहने की बात कही थी लेकिन डौली ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। इसको लेकर दोनों में विवाद था।