{"_id":"5c84f340bdec221452749912","slug":"mainpuri-s-youth-shot-dead-in-madhya-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में मैनपुरी के 20 वर्षीय सभासद की गोली मारकर हत्या, कार में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्य प्रदेश में मैनपुरी के 20 वर्षीय सभासद की गोली मारकर हत्या, कार में मिला शव
Sun, 10 Mar 2019 04:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Mar 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
सभासद पंकज गुप्ता का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त के भाई की शादी में फर्रुखाबाद जाने की बात कहकर निकले मैनपुरी के सभासद का शव मध्य प्रदेश के भिंड में मिला। सभासद की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या की जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए भिंड रवाना हो गए हैं।
बेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला पश्चिमी लक्ष्मीनगर निवासी सर्वेश गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र पंकज गुप्ता सभासद था। शनिवार को वो मोहल्ला निवासी दोस्त के भाई की शादी में शामिल होने के लिए निजी कार से फर्रुखाबाद जाने के लिए निकला था। बरात निकलने के साथ ही वह भी रवाना हो गया था।
रातभर परिजन उसका मोबाइल मिलाते रहे, लेकिन वह बंद रहा। रविवार की सुबह तक पंकज घर नहीं लौटा तो पिता ने थाने में सूचना दी। सुबह करीब 11 बजे भिंड के बरोही थानाध्यक्ष शिवप्रताप का फोन आया। उन्होंने गांव इमलेंड़ी के पास पंकज का शव कार में पड़े होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भिंड के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचने के बाद शव की शनाख्त पंकज के रूप में की। पंकज की हत्या सिर में गोली मारकर की गई थी। हत्या किसने और क्यों कि इसको लेकर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। भिंड पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किसके साथ और क्यों गया भिंड
सभासद पंकज गुप्ता घर से फर्रुखाबाद शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकला था। वो वहां नहीं पहुंचा। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर युवक भिंड कैसे पहुंचा और किसके साथ गया। उसके साथ कौन कौन गया था। उधर, परिजन किसी से भी रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। ऐसे में हत्या किसने और किस उद्देश्य को लेकर की यह पुलिस के जांच का विषय है।
वार्ड नंबर आठ के सभासद की हत्या के बाद अन्य सभासदों में आक्रोश व्याप्त है। सभासदों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस जल्द से जल्द हत्या करने वाले का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करे। दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।