फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri police opened the sub inspector murder case

शराब पीते-पीते सिपाही से बोला था दरोगा, अपनी पत्नी को लेकर आओ

Tue, 12 Sep 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 12 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
mainpuri police opened the sub inspector murder case
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
मैनपुरी की पुलिस लाइन में हुई दरोगा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दरोगा की हत्या उसके साथी सिपाही ने ही की थी। सिपाही का कहना है कि शराब पीते-पीते दरोगा ने उसकी पत्नी को लाने की बात कही थी। इसी पर वो खुन्नस खा गया और हत्या कर दी। 
विज्ञापन


मैनपुरी के एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने मंगलवार को बताया कि आरोपी सिपाही सत्यप्रकाश ने दरोगा की हत्या की बात कबूल की है। आरोपी ने बताया कि घटना के दिन वह दरोगा राधारमण के साथ बैरक में शराब पी रहा था। नशा अधिक हो गया तो दरोगा ने उससे कहा कि अपनी पत्नी को लेकर आओ। इस बात को सुनकर उसे गुस्सा आ गया। 
विज्ञापन


दरोगा जब बाथरूम गया तो वह भी पीछे से चला गया। बिस्तर बंद की बेल्ट से दरोगा की गर्दन को कस दिया। दरवाजा बंद करने के बाद पूरी ताकत से दरवाजे की दूसरी तरफ से तब तक खींचना शुरू कर दिया। दरोगा ने जब दम तोड़ दिया तो उसका मोबाइल लेकर वहां से निकल गया। सिपाही के जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा घटनाक्रम

कानपुर देहात के थाना गजनेर क्षेत्र के गांव रतावा निवासी दरोगा राधारमण का शव आठ सितंबर को पुलिस लाइन के आरटीसी भवन के बाथरूम में दरवाजे से टिका हुआ मिला था। गले में बिस्तरबंद की बेल्ट का फंदा कसा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी हैंगिंग की बात कही गई थी। इस बीच पुलिस ने मृतक दरोगा के मोबाइल के साथ थाना बेवर क्षेत्र के गांव गढ़िया घुटारा निवासी सिपाही सत्यप्रकाश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। लगातार वह पुलिस को भ्रमित करता रहा। 

साथ जमती थी दरोगा और सिपाही की महफिल

बताया गया है कि दरोगा राधारमण यादव और सिपाही सत्यप्रकाश यादव एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। सिपाही जब कानपुर में तैनात था वहीं से उसकी पहचान हुई थी। वह जब भी मैनपुरी आता तब दरोगा के साथ शराब का दौर चलता। 

राधारमण बंदी ड्यूटी पर थे, वहीं आरोपी सिपाही का भाई योगेंद्र एक मामले में जेल में बंद है। अक्सर मिलाई के दौरान भी उनकी मुलाकातें होती रहतीं थीं। मामले में एएसपी मैनपुरी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सिपाही ने दरोगा की हत्या करने के जुर्म को कबूल कर लिया है। वहीं जो साक्ष्य मिले हैं। वह भी हत्या की घटना की पुष्टि कर रहे हैं। आरोपी पर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed