{"_id":"592ef35f4f1c1b1466bdaf11","slug":"lovers-suicide-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटाः मर्जी के खिलाफ हुई शादी तो प्रेमी संग मौत को गले लगाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटाः मर्जी के खिलाफ हुई शादी तो प्रेमी संग मौत को गले लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Wed, 31 May 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी और प्रेमिका के शव लटके मिले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और प्रेमी युगल ने प्यार करने की कीमत जान गंवाकर चुकाई। कासगंज रोड स्थित गोपालपुर गांव के जंगलों में बुधवार सुबह आम के पेड़ पर प्रेमी और प्रेमिका के शव लटके मिले। दोनों के परिजन एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
हालांकि, पुलिस को किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। युवक और युवती अलग-अलग बिरादरी के थे। बीती दस मई को ही युवती की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ एटा में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
मालूम हो कि 28 मई को आगरा के एत्मादपुर में प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ पर लटके मिले थे। एक के बाद एक प्यार में जान देने के सिलसिले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
ताजा मामला एटा कोतवाली देहात क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार गोपालपुर निवासी देवेंद्र (20) और कसेटी गांव निवासी कृष्णा (23) के बीच चार वर्षों से प्रेम संबंध थे। एक बार युवती-युवक के साथ चुपचाप घर से चली गई थी लेकिन बाद में वापस आ गई।
परिवारीजनों ने बीती दस मई को युवती की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी एटा शहर में सिंचाई विभाग में कार्यरत चपरासी से कर दी थी। सोमवार शाम युवती ससुराल से मायके आई थी और मंगलवार रात आठ बजे लापता हो गई।
पुलिस की माने तो देवेंद्र मंगलवार शाम को चकोरी प्लांट में काम करने के बहाने घर से निकला था। बुधवार सुबह गोपालपुर के जंगल में आम के पेड़ पर दोनों के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले।
ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे दोनों के परिजन एक-दूसरे पर हत्या करने का आरोप लगाते रहे। एसओ देहात ने कहा कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।