फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lover's body found hanging from tree in agra

आगरा: गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, पुलिस मान रही आत्महत्या

Sun, 26 May 2019 09:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 May 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
lover's body found hanging from tree in agra
घटनास्थल पर एकत्र ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। 
विज्ञापन


प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले थे। बताया गया है कि लड़की की उम्र 17 साल है। वो कक्षा नौ की छात्रा थी। 20 वर्षीय प्रेमी आगरा में किसी फैक्ट्री में काम करता था। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही बिरादरी के थे।  
विज्ञापन


प्रेमी युगल के परिजनों को इनके संबंधों की बात पता चल गई थी। मृतक युवक की मां ने बताया कि छह महीने पहले लड़की के भाई ने दोनों को पीटा था। परिजन दोनों के रिश्ते का विरोध कर रहे थे, लेकिन प्रेमी युगल छिप छिपकर मिलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही रस्सा से लगा था फंदा

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम से दोनों लापता थे। परिजन दोनों को तलाश कर रहे थे। इसी बीच रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर शिव मंदिर के समीप पेड़ से इनके शव लटके देखे। दोनों के गले में एक ही रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को नीचे उतारा। छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। 

युवक रामपाल की मां रामबेटी ने बताया कि बेटे के प्रेम संबंध तीन साल से किशोरी से चल रहे थे। बेटे ने किशोरी को मोबाइल दे दिया था। इस पर परिजनों को पता चला था। किशोरी के भाई ने दोनों को पीटा भी था।

इस पर रामबेटी ने बेटे को समझाया। उससे किशोरी से मिलने के लिए मना कर दिया था। किशोरी को भी उसके घरवालों ने समझाया था। मगर, दोनों नहीं माने। रामपाल ने किशोरी को कई बार मोबाइल दिया।
 

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर युवक और किशोरी की चप्पल भी मिलीं। वहीं मृतकों के शरीर पर किसी तरह का चोट का निशान नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत फांसी लगने से होना आया है। इससे आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

रामपाल और किशोरी की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। किशोरी पांच बहन भाई में चौथे नंबर की थी। पिता किसान हैं। वह बेटी को पढ़ाना चाहते थे। वहीं, रामपाल भी दो भाइयों में छोटा था। उसकी चार बहनें हैं। 

ताजनगरी में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
- अक्तूबर 2015 में कनार्टक के प्रेमी युगल ने ताज का दीदार करने के बाद ईदगाह स्थित होटल के कमरे में जान दे दी थी।
- मई 2016 में सदर के नैनाना जाट में सोनू और प्रेमिका शीलम ने घर में आग लगाकर आत्मदाह कर लिया था।
- सितंबर 2016 में महाराष्ट्र के सिंगला के रहने वाले जाकिर और उसकी प्रेमिका ने शाहदरा के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी।
- जून 2017 में थाना हरीपर्वत के खंदारी स्थित शास्त्री नगर में प्रेमी-प्रेमिका फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 
- जनवरी 2018 में ललितपुर के प्रेमी युगल ने शाहगंज के बारहखंभा मोहल्ला के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed