{"_id":"59a3e6ad4f1c1b25758b459d","slug":"love-affair-of-bsp-leader-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तलाक कराकर महिला से की दूसरी शादी, अब तीसरी से इश्क फरमा रहे नेताजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाक कराकर महिला से की दूसरी शादी, अब तीसरी से इश्क फरमा रहे नेताजी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 28 Aug 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
fight
आगरा में बसपा से जुड़े नेताजी की आशिक मिजाजी से भड़की पत्नी रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत दर्ज कराने पहुंच गई। नेताजी भी पत्नी के पीछे केंद्र में पहुंचे। यहां दोनों के बीच जमकर तकरार हुई।
पत्नी का आरोप था कि नेताजी अब तीसरी के फेर में पड़ गए हैं। नेताजी ने कसमें खाईं मगर मामला सुलझ नहीं सका। काउंसलर ने दोनों को अगली तारीख दे दी है।
बसपा से जुड़े रहे नेताजी की पत्नी ने बताया कि उसकी नेताजी से मुलाकात सन 2001 में महिला थाने में हुई थी। वह पति से विवाद की शिकायत लेकर पहुंची थी। नेताजी ने उसे तलाक दिलवाने का आश्वासन देकर पार्टी से जोड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद वर्ष 2004 में पति से तलाक होने पर उससे शादी भी कर ली। नेताजी की पहली पत्नी से पांच संतानें हैं, जबकि उसके भी तीन बच्चे हैं। नेताजी ने उसके तीनों बच्चों को अपना नाम दिया और आधार कार्ड में भी पति के रूप में उनका नाम दर्ज है।

Trending Videos
आफिस में काम करने वाली से भी...
एक साल पूर्व जब उसने अपनी बेटियों की शादी की बात कही तो नेताजी ने दूरी बनाना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले पता चला कि नेताजी के आफिस में काम करने वाली युवती से भी प्रेम संबंध है। इस पर उसने महिला थाने में शिकायत की थी। काउंसलिंग के लिए आए नेताजी ने स्वीकार किया कि तलाकशुदा महिला को उन्होंने आसरा दिया था, लेकिन अब उसकी आदतों से परेशान होकर उससे संबंध नहीं रखना चाहता है। काउंसलर ने दोनों को अगली तारीख पर काउंसलिंग के लिए बुलाया है।