{"_id":"e452b82dd358207d2a34c13fe24cc9fa","slug":"lootere-chased-jewellers-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने सराफा बाजार से ही किया था पीछा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने सराफा बाजार से ही किया था पीछा
ब्यूरो अमर उजाला आगरा।
Updated Fri, 26 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
विजय नगर में सराफ से हुई 1.62 करोड़ के सोने की लूट में शक नजदीकियों पर भी गहरा गया है। वहीं सराफा बाजार के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लुटेरों की सफेद अपाचे मोटरसाइकिल देखी गई है। इससे साफ है कि लुटेरों ने बाजार से ही सराफा कारोबारी का पीछा किया था।
विजय नगर में रविवार की शाम को सराफा कारोबारी रिंकू बंसल से 1.62 करोड़ रुपये का सोना लूटा गया था। लूटकांड में जांच में जुटी पुलिस टीम की नजर सराफ के करीबियों पर है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। अभी कई और लोगों से दोबारा पूछताछ की जा सकती है। वहीं सराफा बाजार पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस ने सराफा बाजार के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। एक कैमरे में पुलिस को लुटेरों की सफेद अपाचे बाइक दिखाई दी। इससे साफ हो गया है कि लुटेरे कई घंटे तक सराफा बाजार में ही सराफ के घर के लिए निकलने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने सराफा बाजार से पीछा करके विजय नगर में लूट की। उधर, पुलिस की एक टीम शहर के बाहर भी सुरागरसी करने गई है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। कुछ नये तथ्यों पर जांच चल रही है।