{"_id":"5fd7a8468ebc3e3b5d78cfc2","slug":"loot-on-highway-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में हाईवे पर लूट: बदमाशों ने बाइक गिराकर महिला से जेवरों से भरा पर्स लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद में हाईवे पर लूट: बदमाशों ने बाइक गिराकर महिला से जेवरों से भरा पर्स लूटा
Tue, 15 Dec 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में हाईवे पर सोमवार रात पल्सर सवार बदमाशों ने महिला से आभूषणों से भरा पर्स छीन लिया। बदमाशों ने चलती बाइक को लात मारी। इससे उस पर सवार देवर-भाभी बाइक सहित सड़क पर गिर गए। बदमाशों ने महिला से आभूषणों से भरा पर्स छीना और भाग गए।
विज्ञापन
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर के पहाड़पुर निवासी अवधेश पुत्र विनोद कुमार रात को आगरा शादी समारोह से वापस घर आ रहा था। बाइक पर उसकी भाभी नीलम पत्नी देवेश कुमार और भाई नीरज भी था। टोल प्लाजा के समीप पल्सर पर सवार दो युवक उनकी बाइक के समीप आ गए। उनको देख नीरज घबरा गया। उसने बाइक तेज कर दी। उनको तेज गति से जाता देख पल्सर सवार भी उनके पीछे दौड़ने लगे।
विज्ञापन
बराबर में आकर पल्सर सवारों ने नीरज की बाइक में लात मार दी। जिससे बाइक सहित देवर-भाभी हाईवे पर गिर पड़े। नीचे गिरने से वह घायल हो गए। देवर अवधेश को काफी चोट आई। उनके गिरते ही पल्सर सवार नीलम का पर्स छीन कर भाग गए। अवधेश ने बताया कि रात होने के कारण महिला ने अपना जेवर उतारकर पर्स में रख लिए थे। उसमें जंजीर, अंगूठी, कुंडल रखे हुए थे।
विज्ञापन
महिला और उसके देवरों को सड़क पर पड़ा देख वहां से निकलने वाले वाहन रुक गए। घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया है। वारदात का पता चलते ही उनके परिवारीजन अस्पताल पहुंच गए। पीड़ित महिला के अनुसार पर्स में एक लाख रुपये से अधिक के जेवर थे। इसके अलावा पर्स में 2500 रुपये भी रखे थे।