फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot in shamshabad road,

पुलिस वर्दीधारियों ने पशु व्यापारी से लूटे पांच लाख

Wed, 13 Jan 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 13 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
loot in shamshabad road,
दरोगा और सिपाही की वर्दी पहनकर आगे-पीछे पुलिस लिखी लाल रंग की अल्टो कार में आए बदमाशों ने शमसाबाद रोड से पशु व्यापारी का अपहरण कर पांच लाख रुपये लूट लिए। उसकी बुरी तरह पिटाई कर खेरिया मोड़ पर छोड़कर भाग गए। उधर, देर से सूचना मिलने के चलते पुलिस ने घटना को संदिग्ध मान लिया। बदमाशों की तलाश के बजाय घंटों तक इसकी जांच पड़ताल में ही जुटी रही।
विज्ञापन

लूट शमसाबाद के पशु व्यापारी नईम के साथ मंगलवार शाम छह बजे हुई। वह अपने फतेहपुर सीकरी निवासी मामा डब्बू के साथ पशु लेकर कैंटर से अलीगढ़ गया था। गाड़ी को मुकेश चला रहा था। हेल्पर के रूप में मुबीन साथ में था। नईम ने बताया कि जब वे लोग नौफरी के पास सनराइज फैक्ट्री के सामने पहुंचे, तभी लाल रंग की अल्टो ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। अल्टो पर आगे और पीछे की तरफ पुलिस लिखा था। अंदर से एक युवक दरोगा की वर्दी में आया। उसके दो स्टार लगे थे। उसके साथ दो और युवक थे, जो सिपाही लग रहे थे। उन्होंने तलाशी लेनी शुरू कर दी। नईम के पास पांच लाख कैश मिलने पर उससे कहा कि ताजगंज थाना की एकता चौकी चलो, बाकी लोगों से पीछे आने के लिए कहा। इसके बाद अल्टो तेज दौड़ाते हुए उसे लेकर खेरिया मोड़ की तरफ चल दिए। वहां उसे पिस्टल की बट से पीटा और उतार दिया।
विज्ञापन

उधर, एकता पुलिस चौकी पर उसके न मिलने पर उसके साथी शमसाबाद चले गए। इसके बाद नईम भी शमसाबाद पहुंचा। इस बीच तीन घंटे लग गए। उन्होंने थाना ताजगंज पुलिस को सूचना रात नौ बजे दी। पुलिस उनसे घंटों तक यही सवाल करती रही कि इतनी देर से क्यों आए? इसके बाद पुलिस की एक टीम उसके साथ नौफरी गई और फिर खेरिया मोड़। देर रात तक केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली पल्सर सवारों ने नगदी और बाइक लूटी
शमसाबाद। आगरा-शमसाबाद रोड पर एनटीपीसी के पास सोमवार देर शाम काली पल्सर सवार लुटेरों ने एक युवक से उसकी बाइक और 35 हजार रुपये की नगदी लूट ली। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देख लुटेरे भाग गए। ग्राम नयापुरा निवासी तुलाराम ईंटें बेचने का काम करते हैं। सोमवार को वह अपने भाई के साथ आगरा में ईंटें बेचने गए थे। रात लगभग आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आए काली पल्सर सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। उन्होंने तुलाराम की पिटाई कर बाइक और 35 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed