{"_id":"5971afd04f1c1b89298b458d","slug":"loot-in-mathura-from-book-seller","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दिनदहाड़े 4.50 लाख की लूट, बुक एजेंसी मालिक बना निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा में दिनदहाड़े 4.50 लाख की लूट, बुक एजेंसी मालिक बना निशाना
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सरार्फ लूट और हत्याकांड से शहर अभी तक उभर नहीं पाया कि शहर के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े फिर बड़ी लूट हो गई। इस बार निशाना बुक एजेंसी का मालिक बना। बदमाश उससे 4.50 लाख रुपयों से भरा थैला लूट भागे। बीच बाजार हुई इस घटना के बाद एक बार फिर व्यापारियों में उबाल है।
बताया गया है कि मथुरा में होलीगेट से करीब 50 मीटर दूर जनरल गंज में गुप्ता बुक एजेंसी नाम से दुकान है। इसके मालिक दिनेश गुप्ता यूपी बोर्ड की किताबें व अन्य पुस्तकें सप्लाई करते हैं। शुक्रवार को सुबह करीब 9:55 बजे दिनेश अपनी दुकान पर मोपेड से पहुंचे थे। उनकी मोपेड पर ही दो बैग लटके हुए थे।
दुकान पर पहुंचकर दिनेश शटर खोलने लगे। इसी दौरान आया एक बदमाश उनके मोपेड पर लटके दोनों बैग छीनकर भाग गया। यह देखते ही दिनेश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे भाग निकले। लूट की सूचना पर बाजार में भीड़ लग गई।
विज्ञापन
दिनेश का कहना है कि उनके एक बैग में पानी की बोतल और दूसरे में करीब साढ़े चार लाख रुपये की नकदी थी। इसे वे आज बैंक में जमा करने जाने वाले थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में उबाल आ गया। शहर बीती 15 मई को दो सराफा की हत्या कर हुई चार करोड़ की लूट से अभी उभरा भी नहीं और इस लूट ने सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी।