{"_id":"5a5cc3574f1c1b5f268b491c","slug":"loot-in-mathura-during-cm-yogi-aditynath-stay-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सीएम और दनादन लुट रहा मथुरा, सराफ-किराना व्यापारी के मुनीम से लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा में सीएम और दनादन लुट रहा मथुरा, सराफ-किराना व्यापारी के मुनीम से लाखों की लूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
घायल सराफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा में थे और पड़ोसी जिला मथुरा लुट रहा था। उनकी मौजूदगी पर आगरा मंडल के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया था। चेकिंग के आदेश थे। लेकिन मथुरा में फिर भी बदमाशों का राज रहा।
शाम को मथुरा शहर के मुहल्ला मेवाती में एक सुनार से 4.50 लाख की नकदी और जेवरात की लूट की सूचना पर पुलिस दौड़ ही रही थी कि गोवर्धन में डीग के किराना कारोबारी के मुंशी से लाखों का कैश लूट लिया गया।
सोमवार की शाम को गोवर्धन अलवर मार्ग पर डीग (राजस्थान) के किराना कारोबारी किरोड़ीमल रोशनलाल के मुनीम खेमचंद से चार लाख रुपये लूट लिए गए। वह अपने साथी नरेश के साथ रोडवेज की बस में सवार होकर वापस डीग जा रहे थे।

ऐसी की लूट
नकाबपोश बदमाशों ने गोवर्धन-अलवर मार्ग पर गोवर्धन थाना क्षेत्र में छाबरिया कोल्ड स्टोर के पास रोडवेज की बस को रुकवा लिया और बस में बैठे किराना कारोबारी के मुनीम खेमचंद्र से चार लाख की नकदी से भरा बैग छीन लिया।
बदमाशों की संख्या छह थी और तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे। बदमाशों ने बस में घुसते ही असलहे निकाल लिए थे।
चार लाख की नकदी से भरा थैला छीनकर बदमाश डीग की तरफ फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मुनीम ने घटना की जानकारी पहले किराना कारोबारी को दी और फिर पुलिस को बताया। चार लाख की लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

पैदल जा रहा था घर
एक अन्य वारदात में थाना गोविंदनगर की गली अहेरियान निवासी रफीक पुत्र हाजी अस्सो की डीगगेट के समीप अंसारी मार्केट में सुनार की दुकान है। सोमवार की सायं सुनार पैदल अपने घर जा रहे था।
गली से निकलते ही सुनार के सिर पर पत्थर मारकर 4.50 लाख की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात से भरा थैला छीनकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि सुनार ने शोर तक नहीं मचाया और लुटेरों को किसी ने नहीं देखा।
हास्पिटल में पहुंचकर पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया तो हड़कंप मच गया। सूचना पर दौड़ी गोविंदनगर पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।

लूट को बताया संदिग्ध
एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने सुनार से लूट को संदिग्ध बताया। एसपी सिटी का कहना है कि रिटायर्ड दरोगा राधेश्याम गौतम से ढाई लाख रुपये ले रखे थे।
18 महीने में यह रकम अदा न करने पर मकान की रजिस्ट्री करनी थी। इस पर रिटायर्ड दरोगा सोमवार को अपनी धनराशि के लिए सुनार की दुकान पर गया था। उसी को लेकर यह षड्यंत्र रचा गया है। बावजूद पुलिस जांच में जुटी है।