फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Looking Bittu, seven friends inquiry

बिट्टू की तलाश, सात दोस्तों से पूछताछ

Thu, 07 Jan 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 07 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Looking Bittu, seven friends inquiry
कमला नगर के ब्रज विहार निवासी इंटीरियर डिजाइनर संजय अग्रवाल के इकलौते बेटे और सेंट पीटर्स कॉलेज के नौवीं के छात्र अभिषेक उर्फ बिट्टू (14) की गुमशुदगी का रहस्य गहरा गया है। वह मंगलवार शाम को घर के पास ही विबग्योर कोचिंग जाते समय लापता हुआ था। पुलिस ने कोचिंग में पूछताछ की तो पता चला कि  बैच के 30 छात्रों में से सात ने क्लास बंक की थी। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बिट्टू कोचिंग के लिए साइकिल से जाता था। उसके परिवारीजनों को उसके अपहरण की आशंका है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई फोन या खत नहीं आया है, जिससे वारदात को अपहरण मान लिया जाए।
विज्ञापन

बिट्टू के परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। ऐसे में पुलिस इस संभावना पर चल रही है कि वह अपनी मर्जी से कहीं गया हो। लेकिन इस पर यकीन इसलिए नहीं हो रहा क्योंकि उसकी साइकिल भी नहीं मिली है। वह अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोचिंग क्लास से गैरहाजिर रहे छात्रों से इसकी वजह मालूम की जा रही है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा थाना का कहना है कि दोस्तों और उनके अभिभावकों से पूछताछ की जा रही है। एक टीम मथुरा भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed