फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   liquor mafia attacks police team in mathura

मथुरा: अवैध शराब की बिक्री रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Tue, 30 Mar 2021 02:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Mar 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
liquor mafia attacks police team in mathura
सांकेतिक तस्वीर

होली पर सोमवार को शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव करते हुए हवाई फायरिंग भी कर डाली। पथराव में दरोगा के सिर में चोट लगी तो दो सिपाही भी घायल हो गए। पुलिस टीम के पिटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने हमलावरों के घरों पर दबिश दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बेवजह घरों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


थाना बलदेव के दरोगा धर्मेंद्र सिंह तीन सिपाहियों अर्जित, सहदेव और प्रदीप के संग नगला डोडिया गश्त पर जा रहे थे। तभी सूचना मिली कि नगला संजा में शराब बेची जा रही है और ग्रामीण बेखौफ होकर शराब पी रहे हैं।
विज्ञापन


रास्ते में नगला संजा के पास चौराहे पर परचून की दुकान पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर डाला और हवाई फायरिंग भी की। पथराव में दरोगा और दो सिपाही सहदेव और प्रदीप घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पिटने की सूचना पर थाना बलदेव प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह के अलावा आसपास के थानों को फोर्स पहुंची। पुलिस के पहुंचने से हमलावर ग्रामीण भाग खड़े हुए। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिशें दीं तो तीन हत्थे चढ़ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घरों में जमकर तांडव मचाया और महत्वपूर्ण सामान को तोड़कर लाखों रुपये का नुकसान किया है।

एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले टिंकू, सत्यपाल और इकबाल निवासीगण नगला संजा को गिरफ्तार किया गया है। दरोगा धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर पकड़े गए आरोपियों के अलावा अनिल, प्रकाश और सोनू, विजय व अजय, प्रदीप निवासी नगला संजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनके पास से तीन पेटी शराब बरामद हुई है।

ग्रामीणों का आरोप, पुलिस ने घरों में की तोड़फोड़
ग्रामीणों को आरोप है कि निर्दोषों के घरों पर पुलिस ने तांडव मचाया, जबकि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के इस रौद्र रूप के चलते ग्रामीण दहशत में हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिश जरूर दी है, किसी के घर में तोड़फोड़ नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed