फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Librarian caused by hanging

लाइब्रेरियन ने लगाई फांसी

Thu, 03 Dec 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 03 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Librarian caused by hanging
कमला नगर में असिस्टेंट लाइब्रेरियन रवि चौहान (34) पुत्र इंद्रदेव सिंह चौहान ने मंगलवार रात फांसी लगा ली। उसने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें कालेज में झूठा फंसाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

एफ ब्लॉक, कमला नगर निवासी रवि सिकंदरा स्थित एक निजी कालेज में था। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे कालेज से आने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। उसके बहनोई राम सिंह सेंगर ने बताया कि घर आने के बाद उसने किसी से बात नहीं की। वह रात में अपने भाई प्रवीन के साथ सोया था। बुधवार तड़के तकरीबन साढ़े चार बजे रवि का शव घर की दूसरी मंजिल पर लोहे के जाल पर रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कुर्सी पर एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन

राम सिंह के मुताबिक, कालेज में कुछ सामान गुम हो गया था, जिसका आरोप रवि पर लगाया गया था। दो दिन पहले उसने अपने भाई सुशील को इस बारे में बताया था। वह तनाव में था। सुशील इस मामले में पुलिस से कालेज प्रबंधन से जुड़े लोगों की शिकायत करेंगे। सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है, ‘कालेज में मैंने कुछ नहीं किया है। मुझे फंसाया जा रहा है।’ इस नोट की जांच की जा रही है। रवि चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुरा में भी व्यापारी ने की आत्महत्या
बालाजीपुरम् निवासी राहुल शिवहरे (28) पुत्र आनंद मोहन शिवहरे संजय प्लेस में फोटो और सीनरी फ्रेेमिंग का व्यवसाय करता था। घरवालों ने बताया कि मंगलवार रात को राहुल पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह 7:15 बजे भतीजा शिवम कमरे में गया तो राहुल का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। उधर, भाई की मौत से सदमे में आया बड़ा भाई शैलेंद्र की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed