फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers clashed ‌for chamber in diwani

दीवानी में चेंबर के विवाद में वकील भिड़े, हाकी-डंडे चले

Tue, 31 May 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 31 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lawyers clashed for chamber in diwani
दीवानी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 दीवानी स्थित चेंबर में बैठने के विवाद में सोमवार दोपहर को दो अधिवक्ता गुट आपस मेें भिड़ गए। उनमें हाकी और डंडे चले। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। जानकारी पर एसपी सिटी सुशील घुले थाना न्यू आगरा पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस के आने पर अधिवक्ताओं के समर्थक भाग गए। दोनों अधिवक्ताओं ने तहरीर दी है। एसपी सिटी का कहना है कि एक अधिवक्ता डंडा लगने से घायल हुए हैं। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दीवानी में सीजेएम कोर्ट के पिछले हिस्से में तीन मंजिला अधिवक्ता भवन में चेंबर बने हैं। इनमें एक पर अधिवक्ता  अपने 11 जूनियर साथी के साथ बैठते हैं। उन्होंने बताया कि सात साल से वह इसी चेंबर में बैठते आ रहे हैं। थाना न्यू आगरा पुलिस ने बताया कि इसी चेंबर पर एक अन्य अधिवक्ता भी बैठना चाहते हैं। चार महीने से दोनों में विवाद है।
विज्ञापन

15 दिन पहले भी विवाद हो गया था। मगर, तब मामला शांत हो गया। सोमवार दोपहर तकरीबन तीन बजे दोनों अधिवक्ता और उनके समर्थक भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह लाठी-डंडे और हाकी लेकर आए थे। उनमें मारपीट हो गई। उस वक्त दीवानी परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अधिवक्ताओं में मारपीट होता देखकर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed