{"_id":"1a26a8770e6d22b1e310eb3b9b3aa78e","slug":"lapke-beat-delhi-tourist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी मंडी पर लपकों ने दिल्ली के पर्यटकों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी मंडी पर लपकों ने दिल्ली के पर्यटकों को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 10 Jun 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना दोपहर तकरीबन तीन बजे की है। दिल्ली के गोरेलाल परिवार के साथ
विज्ञापन
ताजमहल देखने आए थे। पुरानी मंडी चौराहे पर कार खड़ी करके आगे बढ़े, तभी
लपकों ने घेर लिया। वह कार पार्किंग के लिए अपने साथ चलने की जिद करने लगे।
गोरेलाल ने इनकार कर दिया। लपके परिवार के सदस्यों से छीनाझपटी करने लगे।
गोरेलाल के भाई हिमांशु ने विरोध किया तो एक लपके ने उससे मारपीट कर दी।
परिवार की महिला के बीचबचाव करने पर लपकों ने उसे भी तमाचे जड़ दिए। इसके
बाद लपकों और परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि लपकों ने
अपने साथियों के साथ दोनों भाइयों को जमकर पीटा। इससे चौराहे पर जाम लग
गया। सूचना पर आई पुलिस ने आधा दर्जन लपकों को पकड़ लिया। थाने में लपकों
की शिनाख्त परेड कराई गई। पीड़ित परिवार ने दो लपकों को पहचान लिया।
इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि आरोपी ताजगंज के आसिफ और शहजाद के खिलाफ चौथ
वसूली, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गयाहै।