फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kjl

हवालात का ताला तोड़ आरोपियों को छुड़ाना चाहते थे कार्यकर्ता

Sun, 23 Apr 2017 01:39 AM IST
हवालात का ताला तोड़ आरोपियों को छुड़ाना चाहते थे कार्यकर्ता
हवालात का ताला तोड़ आरोपियों को छुड़ाना चाहते थे कार्यकर्ता Updated Sun, 23 Apr 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
kjl
हवालात का ताला तोड़ आरोपियों को छुड़ाना चाहते थे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

 फतेहपुर सीकरी से भड़की चिंगारी शहर में शोला बन गई। बवाल के मामले में हिंदूवादी संगठन के छह कार्यकर्ताओं को थाना सदर लाते ही भाजपा नेता और हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी आ गए। थाने का घेराव करके धरना दिया। पुलिस अधिकारियों से भाजपा नेताओं की वार्ता विफल होते ही कार्यकर्ता उग्र हो गए। सीकरी बलवे के आरोपियों को छुड़ाने के लिए हवालात का ताला तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो पथराव कर दिया। इसके बाद दरोगा संतोष कुमार के साथ मारपीट के बाद रिवाल्वर लूट ली। बाइक भी फूंक दी। इससे पूरे सदर बाजार में एक घंटे तक अराजकता रही।
फतेहपुर सीकरी में थाने पर हुए बवाल के मामले में हिरासत में लिए गए हिंदूवादियों को सबसे पहले थाना लोहामंडी लाया गया। इसकी जानकारी पर भाजपा नेता और हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी पहुंचने लगे। इस पर पुलिस कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाना सदर ले आई। इसके बाद भाजपा नेता और हिंंदूवादी यहां भी पहुंच गए। 200-250 की संख्या में कार्यकर्ता भी आ गए। इस पर हंगामा होने लगा। थाना सदर में विधायक चौधरी उदयभान सिंह, राजकुमार चाहर, सुनील पारासर, दिग्विजय नाथ तिवारी भी पहुंचे थे। रात दस बजे विधायक ने धरना शुरू कर दिया। इस पर सीओ सदर एएसपी श्लोक कुमार आ गए। उन्होंने विधायक की अधिकारियों से बात कराई। अधिकारियों ने पकड़े गए कार्यकर्ताओं को छोड़ने से इंकार कर दिया। इस पर विधायक वापस चले गए। यह देखकर हिंदूवादी उग्र हो गए। थाने मेें मौजूद एएसपी श्लोक कुमार से अभद्रता की। इसके बाद हवालात का ताला तोड़ने का प्रयास किया। पहरा पर तैनात सिपाही ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उससे मारपीट के बाद रायफल छीन ली। इससे थाने में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। उपद्रवी पहरा की रायफल छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करके सदर बाजार तक खदेड़ दिया। इसके बाद भी उपद्रवी नहीं माने।
विज्ञापन

उधर से गुजरते शाहगंज की केदार नगर चौकी प्रभारी संतोष कुमार को लोगों ने घेर लिया। उनके साथ मारपीट के बाद सर्विस रिवाल्वर छीन ली। वह जान बचाकर भागे। उपद्रवियों ने उनकी बाइक में आग लगा दी। कई और वाहनों में तोड़फोड़ की। सीओ छत्ता की गाड़ी को रोककर पलटने का प्रयास किया। एसओ मलपुरा की जीप में भी तोड़फोड़ कर दी। एसओ से अभद्रता की। पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर भाग गए। घटना की जानकारी रात तकरीबन 11:10 बजे एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। बाद में पुलिस फोर्स के आने पर उपद्रवी भाग खड़े हए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहनों पर उतारा गुस्सा
उपद्रवियों को खदेड़ने के बाद पुलिस ने वहां खड़े वाहनों पर अपना गुस्सा उतारा। डंडे मारकर शीशे तोड़ दिया। तकरीबन आठ कार और 30-35 बाइकों को तोड़ दिया।
छावनी बना इलाका
सदर बाजार थाने में हुए बवाल के बाद पूरे इलाके को छावनी बना दिया गया। स्टेडियम से लेकर मधु नगर तक पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया।
रात में मुकदमे की तैयारी
पुलिस अधिकारियों ने रात में ही मुकदमे की तैयारी कर ली थी। सदर में एक मुकदमा दरोगा के साथ मारपीट, आगजनी का तो दूसरा मुकदमा थाने में हुए बवाल के मामले में लिखने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed