{"_id":"58d96d854f1c1b477763e826","slug":"khudkushi5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की कब्र पर फूल चढ़ाए, माफी मांगी और दे दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की कब्र पर फूल चढ़ाए, माफी मांगी और दे दी जान

Updated Tue, 28 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना शाहगंज के ख्वासपुरा में पत्नी की शक में हत्या करने वाले पति ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सोमवार को उसने पत्नी की कब्र पर पहुंचकर फूल चढ़ाए और माफी मांगी। इसके बाद वह कब्रिस्तान के बगल में मौजूद तालाब में कूद गया। पुलिस ने पांच घंटे बाद उसका शव निकलवाया।
बता दें, नई आबादी, ख्वासपुरा निवासी बौनी पत्नी पप्पू ने बेटी हिना (18) की शादी जनवरी में घर के सामने रहने वाली बहन कल्लो के बेटे गुड्डू (20) से की थी। बौनी के मुताबिक, गुड्डू आए दिन झगड़ा करता था। शनिवार रात कल्लो के जाने पर गुड्डू ने फिर से विवाद किया। हिना की हत्या कर दी। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से भी वार किए। रविवार सुबह सास लौटी तो गुड्डू यह कहते हुए भागा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। लोग पीछे दौड़े, लेकिन मिला नहीं। गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार सुबह 8:30 बजे गुड्डू मोहल्ले के पास ही कमाल खां में कब्रिस्तान में पहुंचा। वह फूल लेकर आया था। उसने पत्नी की कब्र पर पहुंचकर फूल चढ़ाए। वहां आंसू बहाता रहा। कब्रिस्तान के बगल मेें ही तालाब है। वो कब्रिस्तान की दीवार पर चढ़ गया। अचानक उसने तालाब में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने शोरगुल किया और पुलिस को जानकारी दी। थाना शाहगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांच घंटे बाद शव को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
कल्लो मजदूरी करती है। गुड्डू इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से मां के आंसू नहीं रुक रहे हैं। मोहल्ले के लोग परिवार की मदद कर रहे हैं।