फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   khandoli

खंदौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती

Sat, 02 Jan 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 02 Jan 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
khandoli
खंदौली कस्बा के मुख्य बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार दोपहर पौने तीन बजे फिल्मी स्टाइल में डाका डाला गया। दो काली पल्सर बाइक पर आए छह बदमाश महज 10 मिनट में 25.66 लाख रुपये लूट ले गए। लंच के तुरंत बाद घुसे 20-22 साल के इन डकैतों ने पहले बैंक स्टाफ पर तमंचे ताने। फिर वारदात से अनजान बाहर खड़े लोगों को अंदर बुलाकर उन्हें भी बंधक बना लिया। इसके बाद कैशियर से कैशियर रूम खुलवाकर रकम पिट्ठू बैग में भरी। जाते समय सीसीटीवी की मैनेजर के ऑफिस में लगी डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

सादाबाद की तरफ भागे बदमाशों के बहुत दूर चले जाने के बाद गार्ड श्याम सिंह ने अपनी बंदूक से हवा में फायर किया, तब आसपास के लोगों और पुलिस को घटना का पता चला। चश्मदीदों ने बताया कि लंच के तुरंत बाद जैसे ही बैंक का गेट खुला, पांच बदमाश अंदर चले गए। उनके पास पिट्ठू बैग थे। एक बदमाश बाहर गेट पर खड़ा रहा। बैंक में ही एटीएम भी है। बाहर खड़े बदमाश ने एटीएम गार्ड रघुनाथ से कहा कि उसे मैनेजर ने बुलाया है। जैसे ही वह अंदर पहुंचा, उस पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन

इससे पहले ही बदमाशों ने मैनेजर रीना शर्मा, असिस्टेंट मैनेजर अंशू, कैशियर भारत राय यादव, क्लर्क गोल्डन कुमार समेत पूरे स्टाफ को तमंचों से कवर कर रखा था। बैंक के दूसरे गार्ड रघुनाथ से बंदूक छीनकर और उसके सिर पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया था। बाहर खड़े लोगों से एक बदमाश ने कहा कि लंच टाइम खत्म हो गया है, अंदर आ सकते हैं। एक -एक कर जैसे ही लोग अंदर जाते गए, बदमाश तमंचे तानकर उनके हाथ ऊपर खड़े करवाकर उन्हें एक साइड में खड़ा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एक बदमाश ने कैशियर से कैश रूम खुलवाया और अलमारी खुलवाकर उसमें रखे 25 लाख रुपये बैग में रखे। फिर कैशियर रूम से 65 हजार 920 रुपये लिए। यहां 27 लाख और रखे थे। ये लुटने से बच गए। 10 मिनट में पूरी वारदात अंजाम देने के बाद जाते समय एक बदमाश नेमैनेजर आफिस से सीसीटीवी की डीवीआर लेकर अपने बैग में रख ली। इसके बाद बदमाश बाइकों से चले गए।
बाद में डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह भी पहुंचे। बदमाशों की तलाश कराई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उधर, बैंक के सूत्रों ने बताया कि एक कैमरे में रिकार्डिंग चिप लगी है। इसमें बदमाशों के चेहरे कैद मिल सकते हैं। उधर, बैंक में बंधक रहे लोगों ने बताया कि बदमाश बुलंदशहर क्षेत्र की बोली बोल रहे थे।

पुलिस बैंक के बाहर और अंदर पड़ गया डाका
बदमशों की उम्र 20-22 साल। छरहरा बदन। पैंट-शर्ट पहने थे। एक बहुत गालियां दे रहा था। बोली बुलंदशहर की लग रही थी। सभी के हाथ में लंबी नाल वाले तमंचे थे। सभी के पीठ पर पिट्ठू बैग थे। चेहरे खुले थे। आपस में कई बार बात की, लेकिन नाम नहीं लिया।

खंदौली (आगरा)। बैंक आफ इंडिया की जिस शाखा में डाका पड़ा है, वह बीच बाजार में है। बैंक के दायीं ओर भी दुकान हैं और बायीं तरफ भी। सामने ठेले वाले खड़े रहते हैं। पूरे दिन बैंक में भीड़भाड़ रहती है। इसके बावजूद दिनदहाड़े डाका पड़ गया। आस-पास के लोग यह जानकर तो और हैरान रह गए कि डकैती के दौरान संयोग से पुलिस न केवल बैंक के सामने से गुजरी, बल्कि एक पल के लिए रुककर बैंक की तरफ देखा भी। लेकिन शायद जरा भी अहसास नहीं हुआ कि अंदर इतनी बड़ी वारदात हो रही है।
बैंक एक कांप्लेक्स में फर्स्ट फ्लोर पर है। ग्राउंड फ्लोर केदुकानदारों को भी पता नहीं चला कि बैंक में वारदात हो रही है। बैंक के ठीक सामने खड़े ठेले वाले भी कुछ समझ नहीं पाए। सभी को जानकारी तब मिली जब गार्ड ने गोली चली। बदमाशों के जाने के काफी देर तक तो बैंक से कोई बाहर ही नहीं निकल रहा था। बाहर खड़े लोगों को भनक  इसलिए नहीं लगी क्योंकि बदमाश पूरी तैयारी से आए थे।
पुलिस कुछ पल रुकने के बाद आगे बढ़ गई। करीब पांच मिनट बाद जब गार्ड ने गोली चलाई, तब पुलिस बैंक लौटी। बदमाशों का होमवर्क इतना तगड़ा था कि उन्हें इतना तक मालूम था कि सीसीटीवी का डीवीआर कहां लगा है? वे बैंक में लंच के तुरंत बाद इसलिए घुसे, क्योंकि तब बैंक  में स्टाफ के सिवाय कोई और नहीं होता है। अगर बाहर खड़े ग्राहकों को अंदर नहीं बुलाते, तो वे लोग हंगामा कर सकते थे।

पुलिस की लापरवाही सामने आई
आगरा। पुलिस भले ही इत्तफाक से बैंक के सामने गुजरी, लेकिन शुक्रवार को बैंक ड्यूटी पर सिपाही तक नहीं आया था। बैंक अधिकारियों ने बताया कि बैंक चेकिंग पर आने वाली पुलिस टीम शुक्रवार को नहीं आई थी। पुलिस अधिकारियों को यह बता दिया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बैंक ड्यूटी वाली टीम पर गाज गिरनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed