फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   khad ghotala

कृषक सेवा केंद्र प्रभारी पर गबन का मुकदमा

Sat, 01 Oct 2016 01:24 AM IST
कृषक सेवा केंद्र प्रभारी पर गबन का मुकदमा
कृषक सेवा केंद्र प्रभारी पर गबन का मुकदमा Updated Sat, 01 Oct 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
khad ghotala
Rupee

विज्ञापन
सहकारी कृषक सेवा केंद्र आंवलखेड़ा पर पीसीएफ गोदाम से मंगाई गई खाद न मिलने पर जिला प्रबंधक पीसीएफ आगरा ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ थाना बरहन में मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार देरशाम कार्रवाई के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

थाने में दी तहरीर में कहा गया है कि कृषक सेवा केंद्र पर भेजी गई खाद में निरीक्षण के दौरान काफी अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद गहना से जांच की गई तो मामला उजागर हो गया। दरअसल, केंद्र पर गड़बड़ी की जानकारी होने पर जिला कार्यालय से प्रशांत यादव और सुरेन्द्र कुमार को लगाया गया था। उन्हें केन्द्र प्रभारी आंवलखेड़ा अश्वनी कुमार उसी दिन से लगातार अनुपस्थित मिले। इस पर उन्हें स्पष्टीकरण देने को कहा गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में ई-मेल के जरिये 51 मीट्रिक टन यूरिया, 28 मीट्रिक टन डीएपी और 8 मीट्रिक टन एनपीके सहित कुल 87 मीट्रिक टन खाद संवाई केंद्र पर भेजना बताया। इसकी जांच करने पर मामला झूठा मिला। इस पर अधिकारियों ने उनकी तलाश की तो वे न तो कार्यालय में मिले और न घर पर। अश्वनी कुमार ने जो जवाब दिया वह भी संतोषजनक नहीं था। इसके बाद शुक्रवार देरशाम पीसीएफ आगरा के जिला प्रबंधक हरेंद्र यादव ने थाना बरहन में केंद्र प्रभारी अश्वनी कुमार निवासी अछल्दा जनपद औरैया के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed