{"_id":"5a88651d4f1c1bb5568b4599","slug":"kasganj-killing-the-child-after-kidnapping","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारात से अगवा कर बालक की दी बलि, पुलिस ने बरामद किए ये सामान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात से अगवा कर बालक की दी बलि, पुलिस ने बरामद किए ये सामान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Sun, 18 Feb 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
मौके से मिला सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कासगंज सिढ़पुरा के ग्राम ताजपुर में बारात से अगवा बालक की बालि दे दी गई। पुलिस ने बालक का शव मोहनपुर-अमांपुर मार्ग पर सिरौली के एक बाग से बरामद किया।
पुलिस ने मौके से धारदार हथियार, देवी देवताओं के चित्र समेत पूजा सामग्री आदि बरामद की है। ऐसे में पुलिस मामला बलि का होना मान रही है।
एटा के बागवाला निवासी पवन (6) पुत्र अनिल को 17 फरवरी को सिढ़पुरा के ताजपुर से बारात से अगवा कर लिया गया था। मामले में परिवारीजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

शनिवार देर शाम ग्रामीणों को पवन का शव सिरौली में एक बाग में पड़ा मिला। शव के पास ही देवी-देवताओं के चित्र, पूजा सामग्री मिली। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थाना पुलिस ने सिढ़पुरा से बालक के लापता होने की जानकारी पर सिढ़पुरा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सिढ़पुरा पुलिस ने बालक के फोटो के आधार पर शिनाख्त कर ली।
बालक की पहचान के बाद सूचना पर बालक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। बालक के चाचा पुष्पेंद्र ने भी शव की शिनाख्त की।

कई सामान हुए बरामद
बलि की सूचना पर एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव, एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सहावर डा. अजय कुमार, सीओ पटियाली कर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि मौके से देवी देवताओं के चित्र, पूजा सामग्री बरामद हुई है। ऐसे में बालक की बलि देने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि मौके से देवी देवताओं के चित्र, पूजा सामग्री बरामद हुई है। ऐसे में बालक की बलि देने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।