{"_id":"5d5b7a9b8ebc3e898f22caf7","slug":"kanwariya-pilgrims-beaten-by-youths-of-other-community-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: कांवड़ियों को दूसरे समुदाय के युवकों ने पीटा, लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कासगंज: कांवड़ियों को दूसरे समुदाय के युवकों ने पीटा, लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 20 Aug 2019 10:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Aug 2019 10:14 AM IST
सार
रविवार रात की घटना, कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे थे फर्रुखाबाद के श्रद्धालु
सड़क पर खड़ी बाइक हटाने पर हुआ था विवाद, युवकों ने किया हमला
विज्ञापन
घटना के बाद थाने में नारेबाजी करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र के बल्लूपुर इलाके में रविवार रात मैनपुरी से कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे फर्रुखाबाद के श्रद्धालुओं पर समुदाय के युवकों ने हमला कर दिया। उनसे मोबाइल, नकदी और सामान भी लूट लिया। आरोपियों ने तमंचे से फायर किए। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को नामजद किया है, जबकि 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल इलाके के गांव बड़ेसुर लालपुरी के दो ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 120 श्रद्धालु रविवार रात करीब एक बजे बल्लूपुर रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। तभी भरगैन के कुछ युवकों की बाइकें सड़क पर खड़ीं थीं। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली रुकवा ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। डीजे भी बंद करा दिया।
इसके बाद श्रद्धालुओं से मारपीट कर दी। इसमें सत्य प्रकाश पुत्र चोखे लाल, भूरे लाल पुत्र शेर सिंह, शेर सिंह पुत्र बाबूराम, प्रमोद कुमार पुत्र रामभरोसे, सुनील पुत्र शेर सिंह घायल हो गए। चार लोगों के मोबाइल, नकदी, डीजे का सामान व ट्रैक्टर की जैक आदि सामान लूट लिया। इस घटना को मोहसिन व इरफान पुत्रगण रियाजुद्दीन, कादिर और 5-6 अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी: भाईचारे की डोर से कान्हा की पोशाक बना रहे कादिर और इमरान, ऐसा है अपना हिंदुस्तान
घटना से श्रद्धालु भी भड़क गए। सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी युवक भाग गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस काफी सक्रिय दिखी। सभी श्रद्धालु पटियाली लौट आए। यहां थाने में उन्होंने घटना पर आक्रोश जताया। श्रद्धालु आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
सीओ गवेंद्र पाल गौतम मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने दो आरोपी मोहसिन अली और इरफान अली को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि बल्लूपुर में भरगैन के कुछ युवकों से ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे श्रद्धालुओं का बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी भी शीघ्र गिरफ्तार होंगे।