फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kannauj woman arrested for physical abuse a girl in Agra

आगरा में कन्नौज की युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 14 Sep 2020 01:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kannauj woman arrested for physical abuse a girl in Agra
दुष्कर्म का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कन्नौज की युवती के यौन शोषण के मामले में फरार आरोपी साहिल को रविवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह आगरा से बाहर भागने की फिराक में था। मगर, इससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


कन्नौज की युवती एक साल से एक कंपनी में नौकरी कर रही है। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में किराये पर रहती थी। मंगलवार को युवती ने आरोप लगाया था कि बोदला स्थित राहुल नगर निवासी साहिल ने यौन शोषण किया। वह पहले से शादीशुदा था। विरोध पर धमकी देता था। इससे वह तनाव में आ गई थी। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अपहृत किशोरी को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, थाने में भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हंगामा किया था। पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया था। थाना हरीपर्वत के एसएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। 

आईएसबीटी से पकड़ा आरोपी 

आरोपी के गांव बिचपुरी में भी पुलिस टीम गई थी। वह गांव से फरार हो गया था। रविवार सुबह सूचना मिली कि वह आईएसबीटी आया है। बस से कहीं जाने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया। 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया कि वह लोहे का काम करता है। वह कारीगर है। एक साल पहले युवती से मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed