फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kamlanagar

ताबड़तोड़ वारदात से व्यापारियों में आक्रोश

Tue, 18 Oct 2016 01:17 AM IST
ताबड़तोड़ वारदात से व्यापारियों में आक्रोश
ताबड़तोड़ वारदात से व्यापारियों में आक्रोश Updated Tue, 18 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
kamlanagar
ताबड़तोड़ वारदात से व्यापारियों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कमला नगर में गंगा ज्वैलर्स के बाहर सराफ दुमुल जिंदल से लूट के बाद काली पल्सर सवार बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग गए। वहां लगने वाली पिकेट के दौरान कोई पुलिस कर्मी भी मौजूद नहीं था। सराफ के परिवारीजन घटना की जानकारी देने कमला नगर चौकी पर गए तो खाली मिली। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस से भरोसा उठ गया है। आज व्यापारी नेता आईजी सुजीत पांडेय से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

कमला नगर में बदमाशों ने चेहरे भी नहीं छिपाए। उन्होंने थैला लूटने के बाद एक के बाद एक कई फायर किए। दुमुल जिंदल को गोली मारने के बाद भी बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कई फायर किए और भाग गए। सराफ के परिवारीजनों ने बताया कि पुलिस पिकेट पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। इसके बाद कुछ लोग सूचना देने के लिए पुलिस चौकी पर भी गए, लेकिन वहां भी कोई नहीं मिला। काफी देर बाद पुलिस मौके पर आई। व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने बताया कि पुलिस सुरक्षा नहीं कर पा रही है। आज व्यापार मंडल के पदाधिकारी आईजी से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताएंगे।
विज्ञापन

दुमुल जिंदल ने दिखाई बहादुरी
आगरा। दुमुल को सात गोलियां लगी हैं। देर रात आपरेशन किया गया। हालत गंभीर है। उनकी सगाई हो चुकी है। जल्द ही शादी होनी है। उन्होंने गजब का साहस दिखाया। उनकी मां अनीता से बदमाश बैग छीन चुके थे। लुटेरों के हाथ में हथियार थे। फिर भी दुमुल डरे नहीं। उनसे बैग छीन लिया। इस पर बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। उनके चार गोलियां पेट और तीन टांग में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed