फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kagarol accident

चार घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा तड़पता रहा युवक

Thu, 13 Oct 2016 12:46 AM IST
चार घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा तड़पता रहा युवक
चार घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा तड़पता रहा युवक Updated Thu, 13 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
kagarol accident
चार घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा तड़पता रहा युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कागारौल-किरावली मार्ग पर नारौल गांव के मोड़ के पास हादसे के बाद बाइक सवार मजदूर युवक चार घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा तड़पता रहा। जब तक पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को पलटवाकर उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल उसके दो अन्य साथियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शमसाबाद में तेजगति बाइक गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

बुधवार दोपहर ग्राम बीसलपुर निवासी मजदूर केशव सिंह (35) पुत्र उम्मेद अपने साथी कलुआ (21) और आकाश (18) के साथ बाइक पर सवार होकर किरावली की ओर से कागारौल जा रहे थे। तभी नारौल गांव की मोड़ के पास किरावली की ओर जा रहे ट्रक के नीचे बाइक जा घुसी। इससे दीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठे कलुआ और आकाश तो बाहर निकल आए लेकिन केशव सिंह बाइक समेत नीचे ही फंसा तड़पता रहा। चार घंटे तक गुहार लगाने के बाद भी कोई मदद नहीं मिल सकी। लोग चाहकर भी उसे बाहर नहीं निकाल पाए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को पलटवाकर बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, शमसाबाद में महाराज सिंह (40) पुत्र विपतीराम, हरिओम (35) पुत्र रोहन निवासी नगला मुक्ता और कल्यानी निवासी बड़ोबरा खुर्द शाम के समय एक ही बाइक पर सवार होकर फतेहाबाद से नगला मुक्ता लौट रहे थे। तभी ग्राम धिमश्री के भट्ठे के पास अचानक उड़ते मोर से बाइक टकराकर सड़क किनारे गिर गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची धिमश्री चौकी पुलिस उन्हें आगरा ले जाने लगी लेकिन रास्ते में महाराज सिंह और हरिओम की मौत हो गई। कल्यानी को शमसाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बाह में जैतपुर के गढ़वार गांव के कमलेश अपनी पुत्री के साथ बाइक से बाह जा रहे थे। कमतरी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक की चपेट में आकर कमलेश घायल हो गये। उन्हें सीएचसी से आगरा रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed