{"_id":"5989b79a4f1c1b82338b494c","slug":"junior-engineer-in-etah-murder-at-his-residence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में सिंचाई विभाग के जेई की निर्मम हत्या, सरकारी आवास में दो दिन बाद मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटा में सिंचाई विभाग के जेई की निर्मम हत्या, सरकारी आवास में दो दिन बाद मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Tue, 08 Aug 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
सत्यम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में सिंचाई विभाग के ड्रेनेज डिवीजन में तैनात जेई की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले उनको करंट लगाया। इसके बाद गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार सुबह उनका लहूलुहान और बदबू मारता शव उनके सरकारी आवास से बरामद हुआ। जानकारी पाकर एसएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे।
बता दें कि महोबा जिले के पनवाड़ी निवासी सत्यम मिश्रा (25) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंचाई विभाग के ड्रेनेज डिवीजन में जेई के पद पर तैनात थे। आठ महीने पहले सत्यम ने एटा में नौकरी ज्वाइन की थी। सत्यम मिश्रा अपने साथी जेई रविकांत मौर्य के साथ कासगंज रोड स्थित मंदाकिनीपुरम सरकारी आवास में रहते थे।
बताया गया है कि रक्षाबंधन पर रविकांत अपने घर आजमगढ़ चला गया जबकि सत्यम अकेला रह गया। कालोनी के लोगों ने बताया कि उन्होंने रविवार देर शाम सत्यम को दूध और ब्रेड लेकर आते देखा। उसके बाद किसी ने नहीं देखा।

पिता ने फोन किया तो हुआ खुलासा
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह जेई सत्यम मिश्रा के पिता का फोन सिंचाई विभाग के अधिकारियों के पास आया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का मोबाइल बंद है और वो बात करना चाहते हैं। इस पर विभाग के प्रधान सहायक संजय चतुर्वेदी और सत्यपाल मंदाकिनीपुरम स्थित जेई के सरकारी आवास पर पहुंचे तो बाहर से ताला लगा था।
सत्यपाल ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो जेई की खून से लथपथ लाश बिस्तर पर पड़ी थी। हत्याकांड की खबर फैलते ही कालोनी के लोगों का जमावड़ा लग गया और पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। एसएसपी अखिलेश चौरसिया, सीओ वरुण कुमार और थाना कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि जेई की हत्या गला रेत कर कर बिजली का करंट लगाया गया है। शव के पास बिजली के नंगे तार पड़े थे। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि जल्द की हत्या का खुलासा होगा। परिवारीजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।