फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jewellery of 28 Lakh looted

सराफ पिता-पुत्र से लूटे 28 लाख के गहने

Fri, 10 Jul 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 10 Jul 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
jewellery of 28 Lakh looted
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर पांच में गुरुवार रात करीब सवा आठ बजे हथियारों से लैस बाइक सवार पांच बदमाशों ने प्रंाशु ज्वैलर्स के मालिक अशोक कुमार सोनी और उनके बेट संदीप से सोना-चांदी के लगभग 28 लाख के जेवरात और 60 हजार कैश लूटकर जबरदस्त सनसनी फैला दी। विरोध करने पर दोनों को तमंचों की बटों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद छह राउंड फायर कर दहशत फैलाते हुए भाग निकले। खास बात यह रही कि पास लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई।
विज्ञापन

 सेक्टर छह निवासी अशोक कुमार सोनी की घर से 200 मीटर दूर ही दुकान है।  वे अपने बेटे के साथ दुकान बंद करके निकल रहे थे। संदीप शटर का ताला लगा रहे थे, जबकि अशोक ने जेवरात से भरा बैग दुकान के बाहर खड़ी बैगन आर कार में रख दिया। दो मिनट बाद ही दो बाइक पर पांच बदमाश आए। इनमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था और दो ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। दो के चेहरे खुले थे।
विज्ञापन

आते ही बदमाशों ने उन्हे पकड़ लिया। विरोध होते ही अशोक को तमंचे की बट से पीटने लगे। संदीप पिता को बचाने की कोशिश करने लगा तो उसको भी पीटा। अशोक को जमीन पर गिराने के बाद बदमाश कार की चाभी मांगने लगे, लेकिन उन्होंने चाभी नहीं दी। इस पर फायर कर दिया। संदीप बदमाशों से छूटकर शोर मचाने लगा। इसी बीच एक बदमाश ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग निकाल लिया। इसके बाद बदमाश पांच राउंड फायर करते हुए भाग निकले। शोरशराबा सुनकर कालोनी के लोग निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकरीबन 20 मिनट बाद थाना जगदीशपुरा पुलिस पहुंची। अशोक ने बताया कि बैग में चार प्लास्टिक के बाक्स में तकरीबन एक किलोग्राम सोने के जेवरात, दस किलोग्राम चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपये रखे थे। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बदमाश काले रंग की दो बाइक पर आए। बदमाशों की पिटाई में अशोक कुमार घायल भी हो गए। उनके पैर में चोट लगी है।

लूट
- 01 किलो सोना
- 10 किलो चांदी
- 60 हजार कैश

लुटेरे
 - 05 बदमाश
- 01 हेलमेट पहने हुए
- 02 नकाबपोश
- 02 के चेहरे खुले हुए

पुलिस को फुटेज का सहारा
- सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद। इसमें चार बदमाश नजर आ रहे है। माना जा रहा है कि पांचवा आस पास होने के चलते कैद नहीं हो पाया। पुलिस उनके चेहरे पहचानने की कोशिश कर रही है। दो बदमाशों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। 

तीन मिनट में सनसनीखेज लूट
प्रांशु ज्वैलर्स के यहां से लूटपाट करने दो बाइकों से आए पांच बदमाशों ने महज तीन मिनट में लाखों के गहने और नगदी लूट ली। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में चार लुटेरे ही दिखाई दिए। एक बदमाश ने अपनी पीठ पर बैग टांग रखा था, जबकि दूसरा हेलमेट लगाए था। दो लुटेरों ने चेहरे ढके हुए थे। कार से बैग लूटने के बाद लुटेरों ने अशोक से कार की चाबी मांगी मगर अशोक ने चाबी नहीं दी। मौका पाकर कार का हूटर बजा दिया। लेकिन इसके बाद भी बदमाशों ने छह राउंड गोलियां चलाईं। वे कार से भागने की फिराक में थे, लेकिन पिता-पुत्र के उलझने के कारण कार नहीं ले जा सके।
अंधेरे का उठाया फायदा, कालोनी में दहशत 
कांग्रेस नेत्री गीता का दुकान के पास ही तीसरा मकान है। फायरिंग की आवाज सुनकर वह बाहर निकल आईं। बदमाशों को भागते हुए देखा। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी, लेकिन लगा नहीं। पीड़ित सराफ ने भी 100 नंबर मिलाया मगर वह काफी देर तक नहीं लगा। जिस वक्त वारदात हुई उस समय कालोनी में बिजली नहीं आ रही थी। बदमाशों ने इसी का फायदा उठाया। घटना के बाद कालोनी के लोग घरों से बाहर निकल आए।
दुकान में लगे हैं पांच कैमरे
संदीप ने बताया कि दुकान में चार सीसीटीवी कैमरे पहले से लगे थे। मंगलवार को किसी ने दुकान के ऊपर रहने वाले दुकान मालिक के घर का शीशा तो़ड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने बुधवार को दुकान के बाहर भी एक कैमरा लगवा लिया था। सराफ ने बताया कि लूटे गए सोने में आधा किलो जेवर ग्राहकों के थे।

व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे
बदमाशों के निशाने पर सराफ हैं। आए दिन उनके साथ वारदात हो रही है। इसके बावजूद पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। वारदातों से व्यापार करना मुश्किल हो गया। शुक्रवार को व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे।
टीएन अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा व्यापार मंडल

पहले भी पड़ चुकी है डकैती
आवास विकास कालोनी के सेक्टर छह में डिप्टी सीएमओ ओपी भास्कर के घर में पांच बदमाशों ने डेढ़ साल पहले डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उनके घर से 200 मीटर की दूरी पर अब वारदात की है।

जूता कारोबारी को चाकू मारकर लूटी बाइक
जगदीशपुरा के भीम नगर निवासी आनंद कुमार जूता कारोबारी हैं। गुरुवार रात को किसी काम से सिकंदरा गए थे। तकरीबन आठ बजे घर लौट रहे थे। जगदीशपुरा स्थित सेंट्रल जेल के पास सुनसान इलाके में तीन बदमाशों ने आनंद को रोक लिया। इसके बाद बाइक लूटने का प्रयास करने लगे। कारोबारी ने विरोध किया तो उसके पेट में तीन-चार बार चाकू मार दिए। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश बाइक लूटकर ले गए। राहगीरों ने घायल को पड़ा देखकर अस्पताल में भर्ती कराया। जगदीशपुरा पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं थी। इंस्पेक्टर ने घटना से इनकार कर दिया।


दिल्ली की महिला की चेन लूटी
नामनेर निवासी नीरज महामना एक इंश्योरेंस कंपनी में सीनियर असिस्टेंट हैं। वह दिल्ली के करौल बाग में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले मां का देहांत हो गया था। इस कारण उनका घर पर आना-जाना लगा हुआ है। गुुरुवार रात को पत्नी बबीता के साथ आए थे। रात तकरीबन 8:30 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद घर जाने के लिए रिक्शा कर लिया। कुछ दूर चलते ही बाइक सवार एक बदमाश ने बबीता के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। पीड़ित ने थाना सदर में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed