फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jawahar Bagh case accused death in agra

जवाहर बाग कांड के एक और आरोपी की मौत, जेल प्रशासन ने कहा- बीमार था बंदी

Sun, 24 Mar 2019 09:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Bagh case accused death in agra
फाइल फोटो
जवाहर बाग कांड में जिला जेल मथुरा में निरुद्ध आरोपी सीताराम की शनिवार को मौत हो गई। जेल में हालत बिगड़ने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


बंदी सीताराम (38) पुत्र रामसहाय बरेली के थाना भुता स्थित दौलतपुर, करैना का रहने वाला था। वो जून 2016 से जवाहर बाग कांड के मामले में आरोपी था। वो जिला जेल मथुरा में निरुद्ध था। परिजनों ने बताया कि सीताराम का बड़ा भाई नेतराम आगरा जिला जेल में निरुद्ध है। 
विज्ञापन


सीताराम की पत्नी धर्मवती भी पकड़ी गई थी। उसे एटा जेल भेजा गया था। मगर, उनकी कुछ समय बाद ही जमानत हो गई थी। शनिवार शाम को मथुरा जेल प्रशासन से सूचना मिली कि सीताराम की तबीयत खराब हो गई है। इस पर परिजन चल दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'नहीं थी बीमारी'

रास्ते में फिर फोन आया। इस बार मौत की जानकारी दी। उनके भाई रामेश्वर दयाल ने बताया कि जेल प्रशासन सीताराम के बीमार होने की बात कह रहा है, जबकि उसको किसी तरह की बीमारी नहीं थी। उसकी मौत कैसे हो गई? यह पता नहीं है। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

काम की तलाश में आया था मथुरा

रामेश्वर दयाल ने बताया कि सीताराम, उसके बड़े भाई और पत्नी कई साल पहले मथुरा काम की तलाश में आए थे। वो रामवृक्ष के साथ हो गए थे। इस कारण ही पुलिस ने पकड़ा था। उसके दो बेटे और दो बेटी हैं।

यह था जवाहर बाग कांड

दो जून 2016 को मथुरा के जवाहर बाग को रामवृक्ष यादव से कब्जा मुक्त कराने पुलिस टीम गई थी। अतिक्रमणकारियों ने पुलिस पर पथराव और गोली चलाई थी। इसमें एसपी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष कुमार की मौत के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed