फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   J&K

सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पीओके का घुसपैठिया

Tue, 20 Dec 2016 01:16 AM IST
सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पीओके का घुसपैठिया
सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पीओके का घुसपैठिया Updated Tue, 20 Dec 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
J&K
सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पीओके का घुसपैठिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सेंट्रल जेल आगरा में सजा पूरी कर चुके पाक ओक्यूपाइड कश्मीर (पीओके) के घुसपैठिए फैयाज अहमद मीर को सोमवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सात दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस उसे अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन

बता दें, पीओके के मुजफ्फराबाद निवासी फैयाज अहमद मीर को दस साल पहले गाजियाबाद में पकड़ा गया था। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में 14 विदेशी अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज किया गया था। 21 दिसंबर 2010 को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई थी। वह सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। 16 दिसंबर को उसकी सजा पूरी हो गई। फैयाज के खिलाफ जम्मू कश्मीर के थाना कुपवाड़ा में भी मुकदमा दर्ज है। शनिवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा थाना के एसआई मुख्तार अहमद उसे लेने आए थे। सोमवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने फैयाज को कोर्ट में पेश किया। एसआई मुख्तार अहमद ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्त को धारा 2/3 एम्को अधिनियम के मामले में गिरफ्तार किया गया है। कुपवाड़ा में कोर्ट में अभियुक्त को पेश करने में 24 घंटे से अधिक समय लगेगा। अत: सात दिन की ट्रांजिट रिमांड स्वीकार किया जाए। सीजेएम ने अभियुक्त को सात दिन की ट्रांजिट रिमांड स्वीकार करने के आदेश किए। इस पर जम्मू कश्मीर पुलिस उसे ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed