फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   isecreem

जगनेर मेें आइसक्रीम खाने से 40 से अधिक बीमार

Thu, 28 Apr 2016 01:42 AM IST
जगनेर मेें आइसक्रीम खाने से 40 से अधिक बीमार
जगनेर मेें आइसक्रीम खाने से 40 से अधिक बीमार Updated Thu, 28 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
isecreem
जगनेर मेें आइसक्रीम खाने से 40 से अधिक बीमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जगनेर के गांव नौनी में बुधवार को हाट में आइसक्रीम खाने से 40 से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमेें बच्चे भी शामिल हैं। उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर उपचार किया। सात बच्चों को गंभीर हालत पर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी मेें भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

गांव नौनी में हर बुधवार को हाट (मेला) लगती है। एक विक्रेता से लोगों ने आइसक्रीम खरीदी थी। उसे खाने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी दस्त होने लगे। एक के बाद एक 40 से अधिक लोगों के बीमार होने पर गांव में हड़कंप मच गया। गांव में लोगों को अस्पताल ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस पर सीएचसी पर जानकारी दी गई। इसके बाद सीएचसी प्रभारी डा. सुरेंद्र मोहन प्रजापति टीम के साथ पहुंच गए। एंबुलेंस भी बुला ली गईं। गंभीर हालत में सात बच्चों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी रेफर किया गया। वहीं अन्य लोगों का गांव में ही उपचार किया गया। टीम ने गांव में कैंप कर लिया है। वहीं पुलिस आइसक्रीम विक्रेता की तलाश कर रही है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सभी को आइसक्रीम खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई है। 
विज्ञापन

बाक्स 
यह हुए बीमार 
हरिओम (6), पुनीत (9), पुष्पेंद्र (14), नदीम (18), अनुराधा (11), मोहिनी (7), अतुल (3), भकसान (25), तान्या (5), कान्हा (6), समीना (33), आरिफ (12), साहिबा (4), अयान (6), जीनत (7), राजेंद्र (22), उर्मिला (32), भीम (25), नंदनी (9), पंकज (14), साबिर (18), हिमांशु (9), मधुसूदन (3), नरेंद्र (14), करन (2) आदि हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी में लगाई टीम 
उधर, एसएन इमरजेंसी में भी बच्चों के इलाज के लिए अलग से टीम बनाई। बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीरज यादव और अन्य डाक्टरों ने बच्चों का उपचार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed