फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   isbt accident

बेकाबू कंटेनर ने पांच आटो रौंदे, सात की मौत 

Mon, 06 Mar 2017 12:44 AM IST
बेकाबू कंटेनर ने पांच आटो रौंदे, सात की मौत 
बेकाबू कंटेनर ने पांच आटो रौंदे, सात की मौत  Updated Mon, 06 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
isbt accident
बेकाबू कंटेनर ने पांच आटो रौंदे, सात की मौत  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के आईएसबीटी के पास 12 घंटे में दूसरा भीषण हादसा हो गया। रविवार सुबह सिकंदरा की ओर से आते तेज रफ्तार कोरियर कंपनी के बेकाबू कंटेनर ने पांच आटो और साइकिल को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ने कंटेनर नहीं रोका। वह एक आटो को तकरीबन 50 मीटर तक घिसटता हुआ ले गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दस से ज्यादा घायल हो गए। इनमेें से पांच घायलों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे की वजह हाईवे पर सड़क पर खड़ी डग्गामार बसों को माना जा रहा है। 
विज्ञापन

हादसा रविवार सुबह तकरीबन 10:30 बजे हुआ। कोरियर कंपनी का कंटेनर लेकर चालक विनय सिंह (गोपालगंज, बिहार) सिकंदरा से भगवान टाकीज की ओर जा रहा था। ट्रांसपोर्ट नगर के सामने हाईवे पर फीरोजाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर बड़ी संख्या में डग्गामार बस और आटो को बचाने के दौरान कंटेनर बेकाबू हो गया। कंटेनर की सवारियां ले जा रहे एक आटो में टक्कर लगी। इससे आटो कई फीट उछलकर सामने जा रहे दूसरे आटो के ऊपर गिरा। दोनों आटो पलट गए। इसके बाद बेकाबू कंटेनर ने तीन और आटो को चपेट में ले लिया। साइकिल लेकर रोड पार कर रहे दो भाइयों में से एक भाई भी हादसे का शिकार हो गया। एक आटो दाईं तरफ तो दो आटो बाईं तरफ गिरे। एक आटो कंटनेर के साथ तकरीबन 50 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया। हादसे से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। लोग बचने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। कंटेनर लेकर चालक भाग गया। चीखपुकार मचने पर लोग आए। आटो में फंसे लोगों को निकाला। सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ एसपी सिटी सुशील घुले, सीओ हरीपर्वत एएसपी अनुराग वत्स पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इमरजेंसी में दम तोड़ा। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि कंटेनर को पीछा करके वाटर वर्क्स के पास पकड़ लिया गया है। वह नशे की हालत में लग रहा है। उसका मेडिकल कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। बतादें कि शनिवार रात साढ़े नौ बजे इनोवा ने आल्टो कार को टक्कर मार दी थी इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


यह हैं मृतक 
पुलिस ने बताया कि मृतकों में छोटा उर्फ विजय पाल पुत्र नवाब सिंह (गैलाना, सिकंदरा, मूल पता पिपरौल, थाना उझायनी, बदायूं), अनिल शर्मा (50) पुत्र फूलचंद्र शर्मा (सेक्टर चार, आवास विकास कालोनी), अनूप (19) पुत्र हरीशंकर (नगला बाटम, मंशापुरा, थाना इरादतनगर), सतीश चंद्र गुप्ता (62) पुत्र रामकिशन (महर्षिपुरम, सिकंदरा), योगेंद्र सिंह चौहान (27) पुत्र हरीनाथ सिंह चौहान (राधारमण, डीएन नगर, मैनपुर), बृजेश (18) पुत्र अशोक (ककरैठा, सिकंदरा) और सुभाष (40) पुत्र अमर सिंह (नार्थ विजय नगर कालोनी) है। सतीश चंद्र कपड़ा कारोबारी और अनूप स्टूडेंट थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं घायल 
घायलों में कमलेश (35) पत्नी हरीशचंद्र (शिवकुंज, कैलाश मोड़, सिकंदरा), राजकुमार पुत्र नवाब सिंह (सेवला, सदर), आरती पुत्री प्रदीप कुमार (महर्षि पुरम, सिकंदरा), मीना कुमारी पत्नी महेश चंद्र (केके नगर, सिकंदरा), अचेंद्र (गैलाना) हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed