फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   is beef party a big consiparacy

..कहीं बड़ी साजिश तो नहीं

Sun, 20 Mar 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
is beef party  a big consiparacy
केंद्रीय ‌‌हिंदी संस्‍थ्‍ाान - फोटो : अमर उजाला आगरा
 केंद्रीय हिंदी संस्थान में उठे ‘बीफ पार्टी’ के बवंडर के पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं? इसी सवाल की तलाश में जुटे संस्थान से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि इसके पीछे छात्रों के अलावा और संस्थान के अंदर और बाहर के लोग भी शामिल हो सकते हैं। फोटो वायरल होना भी किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय हिंदी संस्थान के कुलसचिव डा. चंद्रकांत त्रिपाठी का कहना है कि छात्रों के लिए भोजन की व्यवस्था मैस से होती है। इसके लिए डाइट चार्ज बना हुआ है। मीट परोसने की व्यवस्था नहीं है। एक दिन केवल अंडा दिया जा सकता है। ये बात हजम नहीं हो रही कि संस्थान के अंदर मीट आया और पकाया गया। किसी को भनक तक नहीं लगी। संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि यदि ऐसा हुआ है तो संभव है कि इसमें किसी अंदर के व्यक्ति का हाथ है। कुछ बाहरी लोगों का हाथ होने की आशंका भी जताई जा रही है। संस्थान के ‘विभीषणों’ की पहचान भी जरूरी हो गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो वायरल भी एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। फोटो वायरल होने से कुछ अहम सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन

- मीट भगवा कपड़े पर रखकर ही क्यों काटा गया
- छात्रों ने फोटो में विक्टरी का निशान क्यों बनाया
- छात्रों ने दीवार पर ‘बी’ ‘फी’ क्यों लिखा
- संस्थान के अंदर कोई कर्मचारी था या नहीं
 
मामले की जांच के लिए केंद्रीय हिंदी संस्थान में आंतरिक जांच कमेटी का गठन हो गया है। रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस एक्शन लेगी। फिलहाल तो संस्थान की सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील घुले, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed