{"_id":"595148d24f1c1bc6658b4717","slug":"in-mainpuri-bhogaon-area-murder-was-done-only-for-twenty-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी मर्डर: 20 रुपये की वसूली बनी इमरान की हत्या की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनपुरी मर्डर: 20 रुपये की वसूली बनी इमरान की हत्या की वजह
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव में सरेशाम युवक की हत्या की मुख्य वजह चौराहे पर होने वाली 20 रुपये की वसूली है। एक पखवाड़ा पूर्व मृतक और आरोपी के बीच इसी वसूली को लेकर विवाद हुआ था। तब शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं आरोपी इसके बाद इमरान से रंजिश मानने लगा। इसकी परिणति सोमवार शाम ईद के दिन सरेआम उसकी बर्बर हत्या के रूप में हुई।
बताया जाता है कि हत्यारोपी आपराधिक छवि का है। वह कई बार जेल तक जा चुका है लेकिन स्थानीय पुलिसकर्मियों से साठगांठ के चलते उसकी क्षेत्र में दहशत है। मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी इमरान टेंपो चलाता था। वहीं आरोपी गौरव किंग निवासी मोहल्ला आसरेर ऊपरटीला भोगांव चौराहा पर पुलिस के लिए प्रत्येक टेंपो से हर चक्कर पर 20 रुपये की वसूली करता है। करीब 15 दिन पूर्व मृतक इमरान से 20 रुपये को लेकर विवाद हो गया था।
इसके बाद आरोपी ने उसकी पिटाई की थी। इमरान की शिकायत पर पुलिस आरोपी गौरव को पकड़ कर थाने ले गई थी। मगर वहां से एक घंटे बाद छोड़ दिया गया। बताते हैं कि इसके बाद से आरोपी ने इमरान को ठिकाने लगाने की धमकी दी थी। इमरान ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी कि मगर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
वहीं ईद के दिन हुई बर्बर और दहशत भरे हत्याकांड के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हो गए। घटना को लेकर उनमें आक्रोश दिखाई दिया। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर थे। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस एक पखवाड़े पूर्व ही कड़ी कार्रवाई करती तो इस बर्बरता पूर्व की गई हत्या को टाला जा सकता था।